Featured

कुमाऊनी परिधान में भारतीय टेलीविजन की स्टार एक्ट्रेस

उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा से मुम्बई पहुंचकर टेलीविजन की दुनिया में अपना ख़ास मुकाम बनाने वाली रूप दुर्गापाल इन दिनों अपने नए धारावाहिक ‘लाल इश्क’ को लेकर चर्चा में हैं. (Actress Roop Durgapal in Traditional Kumaoni Dress)

इन्हीं दिनों रूप ने पारंपरिक कुमाऊनी परिधान में फोटो शूट भी किया है. कुमाऊनी परिधान में उनकी फोटो को प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है. इन तस्वीरों में रूप ने कुमाऊनी पिछौड़े के साथ उत्तराखण्ड के पारंपरिक आभूषण भी पहने हुए हैं. रूप बताती हैं कि इस फोटो शूट का विचार दरअसल उन्हें अपनी मां से मिला. वे कहती हैं “मेरी मां डॉ. सुधा मुझे एक कुमाऊनी दुल्हन के रूप में देखना चाहती थी. वे चाहती थीं कि वे अपनी कुमाऊनी बेटी को पिछौड़ा, पौंची और पहाड़ी नथ पहने हुए देखें. व्यस्तता के चलते यह लम्बे समय तक नहीं हो पाया. दुर्भाग्य से अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं. इस दफा मैंने जब फोटो शूट प्लान किया तो तय किया कि अपनी मां की याद करते हुए कुमाऊनी पारंपरिक पहनावे में ही इसे करके अपनी अपनी मां को समर्पित करुँगी.”

‘कलर्स’ चैनल के धारावाहिक बालिका वधू से अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल एक बार फिर छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाली हैं. ‘एंड टीवी’ के धारावाहिक ‘लाल इश्क’ (डेथ फार 15 मिनटस) में रूप मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी. इसमें वह सुपर वुमेन के रोल में दिखाई देंगी.

रूप दुर्गापाल ने बताया कि “पिछली दफा इस शो में मैं मुख्य भूमिका में नहीं थी. लेकिन आने वाले एपिसोड्स में मैं मुख्य किरदार में दिखाई दूंगी. ये अलौकिक शक्तियों से लैस ऐसी लड़की की कहानी है जो कि दुनिया को राक्षसों के प्रकोप से बचाना चाहती है. धारावाहिक के आने वाले एपिसोड्स की कहानी मेरे किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है. मैं लाल इश्क की इस भूमिका को अपना असली डेब्यू मान सकती हूं. इसमें मेरे किरदार सोनिया के पास अलौकिक शक्तियां होंगी.”

वे यह भी बताती हैं कि “नयी कहानी का कथानक हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स’ से मिलता-जुलता है. सोनिया को तब तक यह नहीं पता होता कि उसके अन्दर अलौकिक शक्तियां होंगी जब तक वह एक हादसे में मर जाने के 15 मिनट बाद दोबारा जिन्दा नहीं हो जाती. इस दुर्घटना के बाद सोनिया की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और वह धरती को दुष्ट आत्मा के प्रकोप से बचाने की ठान लेती है. इस दुष्ट आत्मा का मकसद पूरे गृह पर कब्ज़ा करना होता है.”

रूप अपनी इस भूमिका को लेकर सातवें आसमान पर हैं. वह यह भी बताती हैं कि “मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्योंकि पूरी कहानी मुझ पर केन्द्रित है और मैं इस शो के हर फ्रेम में हूं. मैंने इसमें कई भावनात्मक दृश्य और स्टंट किये हैं. ये मेरे लिए बहुत चुनौती भरा था लेकिन मेरे लिए अलौकिक शक्तियों वाली लड़की का किरदार निभाना बहुत मजेदार था. एक सुपर वुमन का किरदार निभाना पूर्णता भरा अनुभव रहा.”  

रूप दुर्गापाल: अल्मोड़ा की बेटी का भारतीय टेलीविजन स्टार बनने का सफर      

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

5 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

6 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 week ago