कथा

एक डोटयाल के लड़के की कहानी- कुमाऊनी लोककथा

बहुत कम उम्र में ही एक डोटयाल का लड़का नेपाल से भागकर कुमाऊं के किसी गांव में आ बसा. गांव वाले उसे कांछा कहने लगे. पहले-पहल तो गांव वालों ने उसकी कम उम्र देखकर ऐसा कोई काम न दिया. फिर एक दिन किसी ने पास के कस्बे की बाज़ार में उसे मक्खन की ठेकी पहुँचाने का काम दिया. दो पैसे में दोनों के बीच बात तय रही.
(Nepali Boy Kumaoni Folklore)

कांछा ने अपने सिर पर मक्खन की ठेकी रखी और चला उकाल चढ़ने. उकाल यानी सीधी चढ़ाई चढ़ने में तो धीरे-धीरे चलना होता है. पहला-पहला काम था, कांछा पूरी सावधानी से चलने लगा. धीरे-धीरे चलने से उसे सोच आने लगे. सोचने लगा अब वह इन दो पैसों का करेगा क्या?

कांछा ने सोचा दो पैसों में एक पैसा तो खाने पीने में लगेगा बचे एक पैसे का बजार से मुर्गा खरीदेगा और गांव में आकर दो पैसे में बेच देगा. उन दो पैसों से वह दो और मुर्गियां खरीदेगा और कारोबार चलायेगा. मुर्गियों के धंधे से आए पैसों से वह बकरियां खरीद लेगा. अब बकरी और मुर्गे का व्यापार साथ चलेगा.

बकरियों के व्यापार से जो पैसा बनेगा उससे वह एक गाय रख लेगा और दूध का धंधा भी उसका अपना. अब गाय खरीद ही लेगा तो एक आद भैंस रखने में उसे क्या परेशानी. फिर वह जायेगा अपने घर डोटी. जुमला के घोड़े में जायेगा डोटी. डोटी की सबसे सुंदर लड़की से शादी करेगा और उसे गांव लेकर आयेगा सारा कारोबार वही संभालेगी.
(Nepali Boy Kumaoni Folklore)

कांछा अब धार से नीचे उतर रखा था यानी उराल चलने लगा. उसकी सोच में अब उसके दो सुंदर-सुंदर बच्चे हो गये थे. बच्चे बड़े होकर स्कूल जाने लगे और उससे खर्च के लिये दो पैंसे मांगने लगे. कांछा ने सोचा इतनी छोटी उम्र में इतने पैंसे देना ठीक नहीं है सो उसने सिर हिलाते हुये कहा- मि नि द्यूं एक डबल (मैं एक पैसा नहीं दूंगा)

ओ हो ! मक्खन की ठेकी सिर से गिरी और गुरकते-गुरकते न जाने कहाँ को जो गयी. बेचारा कांछा बजार भी न पहुंच सका. लौटकर आया तो उसने गांव के उस परिवार को पूरी घटना बतायी और कहाँ उन लोगों ने उसका इतना बड़ा नुकसान कर दिया है. उसे सारा हिसाब चाहिये. घर के मालिक को बड़ा गुस्सा आया उसने कांछा के कान निमोर दिये और कहा- 5 रूपये का माल था, पूरा निकाल मेरे पांच रूपये.

कांछा अपनी बात पर अड़ा रहा बात गांव के पधान के पास पहुंच गयी. गांव के पधान ने कांछा की पूरी बात सुनी और उस पर खूब हंसते हुये अपने घर पर ही काम में रख लिया.
(Nepali Boy Kumaoni Folklore)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago