Featured

बर्फबारी के बाद सूरज की पहली रौशनी में नैनीताल: अमित साह के कैमरे से जादू

एक शांत मौसम के समय आसमान से सफ़ेद रुई के फाहे गिरते देखना हर किसी की नसीब में नहीं. प्रकृति के इस सबसे खुबसुरत मौके को देख पाना सोशियल मीडिया ने आसान तो कर दिया है पर इसे महसूस करने के लिये मौके पर मौजूद रहना एकमात्र शर्त है. कुमाऊं और गढ़वाल समेत पूरे हिमालय में बीते दिनों यह मौका आया जब प्रकृति ने यहां मौजूद लोगों को सबकुछ भुला देने वाले वाले खुबसुरत दिन दिये.
(Morning After Snowfall Nainital 2022)

सबकुछ सफ़ेद कर देने वाली एक भारी बर्फबारी के बाद सूरज उसमें रंग भरने का काम करता है. बर्फबारी के बाद सूरज की पहली रौशनी रंगों की मोहब्बत लुटाते हुये ऐसे रंग भरती है मानो कोई चित्रकार अपने किसी सबसे प्रिय के लिये कैनवास पर रंग बिखेर रहा हो. बर्फबारी के बाद सूरज की पहली रौशनी में नैनीताल के इस यादगार मौके को तस्वीरों में कैद करने का काम किया है लोकप्रिय फोटोग्राफर अमित साह ने.

काफल ट्री के पाठक अमित साह के विश्व स्तरीय काम से परिचित हैं. उनके काम की अनेक शानदार बानगियाँ आपको समय-समय पर दिखाते रहे हैं. अपने काम से अमित साह ने अपने लिए एक बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार कर लिया है. अमित साह के काम को उनके यूट्यूब चैनल में यहां देखा जा सकता है: अमित साह का यूट्यूब चैनल.

फ़िलहाल देखिये अमित साह के कैमरे से बर्फबारी के बाद सूरज की पहली रौशनी में नैनीताल:
(Morning After Snowfall Nainital 2022)

फोटो: अमित साह

वीडियो में नैनीताल की सुबह देखिये:

फोटोग्राफर अमित साह ने बीते कुछ वर्षों में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है. नैनीताल के ही सीआरएसटी इंटर कॉलेज और उसके बाद डीएसबी कैंपस से अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए अमित ने बी. कॉम. और एम.ए. की डिग्रियां हासिल कीं. फोटोग्राफी करते हुए उन्हें अभी कोई पांच साल ही बीते हैं.


हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

22 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago