Featured

अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 2 प्रतिशत से अधिक वोट नोटा को

लोकसभा चुनाव 2019 में एकबार फिर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए का गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है.

उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करते नज़र आ रहे हैं. एक दिलचस्प रुझान उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट में देखने को मिला है.

उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित है. इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के मध्य सीधा मुकाबला था. वर्तमान रुझान आने तक अजय टम्टा, कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा से दो लाख से अधिक वोटों से आगे हैं.

अल्मोड़ा लोकसभा सीट में अब तक कुल वोटों में 2.26 प्रतिशत वोट नोटा को मिले हैं. क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल को को .59 प्रतिशत वोट ही मिले हैं.

इस लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल का प्रदर्शन और भी अधिक निराश करने वाला रहा है. राज्य की जनता ने क्षेत्रीय पार्टी को पूरी तरीके से नकार दिया है.

उत्तराखंड की अल्मोड़ा लोकसभा सीट में कुल वोटों में पन्द्रह हजार एक सौ अट्ठावन (15118) वोट नोटा को मिले हैं जो कि कुल वोटों का 2.26 प्रतिशत है.

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद भी अजय टम्टा हैं. अजय टम्टा केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. अजय टम्टा 2019 का आम चुनाव भी भारी मतों से विजयी हो रहे हैं.

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

-काफल ट्री डेस्क

इसे भी देखें : हैमलेट और सर लॉरेन्स ओलिवियर के बहाने एक बहुत पुरानी हिन्दी फिल्म

उत्तराखंड में पांचों सीटें भाजपा की झोली में तय

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

10 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago