Featured

उत्तराखंड में पांचों सीटें भाजपा की झोली में तय

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले दौर के रुझान आ चुके हैं. भारत में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार बनना लगभग तय है.

उत्तराखंड में 2014 की तरह इस बार भी पांचों सीटें बीजेपी के खाते में नजर आ रही हैं.

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के अब तक के नतीजे.

इलेक्शन कमीशन ने अपनी वेबसाईट पर जो आकड़े अब तक दिये हैं उनमें सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतते नज़र आ रहे हैं. अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर केन्द्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा भारी मतों से आगे हैं. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा हैं.

अल्मोड़ा सीट.

गढ़वाल की सीट पर भाजपा उम्मीदवार तीरथ सिंह ठाकुर भारी मतों से आगे हैं. तीरथ सिंह ठाकुर के सामने जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी कांग्रेस से उम्मीदवार हैं.

गढ़वाल सीट.

हरिद्वार सीट पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरिया ‘निशंक’ भाजपा उम्मीदवार हैं. यहां भी भाजपा भारी मतों जीत की ओर अग्रसर है.

हरिद्वार सीट

नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उम्मीदवारी के चलते लोकसभा चुनाव में ख़ासा चर्चा में रही थी. हरीश रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से काफी पिछड़े नज़र आ रहे हैं.

नैनीताल उधमसिंह नगर सीट

टिहरी गढ़वाल की सीट एकबार फिर से राजघराने को जाती दिख रही हैं. इस बार भाजपा नेत्री मालाराजलक्ष्मी का सामना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से है. प्रीतम सिंह अब तक वोटों में काफ़ी पिछड़ चुके हैं.

टिहरी गढ़वाल

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

– काफल ट्री डेस्क.

इसे भी देखें : हैमलेट और सर लॉरेन्स ओलिवियर के बहाने एक बहुत पुरानी हिन्दी फिल्म

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

23 hours ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

4 days ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

1 week ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

1 week ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago