Featured

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार मीटर या अधिक ऊँचे स्थानों पर ही पाये जाते हैं. अपनी विशालता और उदारता को समेटे हुए इन विराट वृक्षों की जड़ें बहुत गहरी होती हैं. इन्हें ठंडी और शुद्ध जलवायु पसंद है. (Memoir by Sindhuja Chaudhari)

पर देखो! किसी माली की चतुराई, उस ने इसे बोन्साई बना गमले मे लगाकर नुमाइश मे खड़ा कर दिया है. नुमाइश मे आया हर व्यक्ति जो इसकी तरफ देखता है या इसे अनदेखा करता है, देवदार के लघु वृक्ष को इस क्षुद्रता पर लज्जा आती है.

पर माली गर्व की अनुभूति में फूले नहीं समा रहा है, की कैसे विराटता को उसने लघुता में जकड़ दिया है.

इस मेले के बाद,घर पहुँचने पर माँ का कॉल आया. उन्होंने पूछा, “घर कब आओगे?”

दशक बीत जाने पर भी ये शहर पराया लगता है. मेरे लिए घर का मतलब आज भी अल्मोड़ा है.

“माँ ! दशहरे में छुट्टी नहीं है. मैं दीवाली मे आऊँ शायद”.

एक पल की खामोशी ने बूढ़ी आँखें नम कर  दी.

इसे भी पढ़ें : सिंधुजा की कविता : स्मृति यात्रा

मैंने दोहराया, “दीवाली में पक्का आऊँगा. आप चिंता मत करियेगा.”

उन्होंने कहा, “हाँ, अब ताकत और उत्साह दोनों कम हैं. पर तुम लोग आते हो तो ताक़त अपने आप आ जाती है और त्यौहार की तैयारी करने का मन करता है |  ”

फर्श उखड़ रहा है, मकान भी पुराना हो चला है.

सोच रहे हैं की  फर्श ठीक करवा लेते  है.

फोन रखने के बाद ऑफिस की खिड़की से बाहर देखते हुए मैंने रूधे गले को सामान्य किया.

जब कॉलेज से घर आता था, तो दादी बरामदे मे लगी खाट पर बैठी मिलती थीं.

हांफते हुए दादी चिल्लाते हुए लगता था, जैसे अबोध बालक बन गया हूँ.

दादी ने भी मुझे वैसे ही दुलारा.

“तू तो कमजोर हो गया है.”

शायद अगर मेरा वजन 100 भी होता तो भी दादी यही कहती.

अचानक लगा जैसे मेरी माँ भी दादी जैसे ही दिखने लगी है. झुकती कमर, चेहरे पर शांत मुस्कान और वही आत्मीयता वो मेरे बच्चे को दिखाती है.

मेरी जड़े इस शहर में जम ही नहीं पा रही हैं कोशिश करने पर भी गहरी नहीं होती.

माँ पिताजी के बाद वो घर और शहर भी पराया हो जाएगा.जहाँ पहुँचने की मुझे हमेशा चाह है.

ये विचार हृदय चीर देते हैं की उस घर पर लटका ताला और सूना आँगन कितने भयानक लगेंगे. और इस शहर की आपाधापी मे अपनापन कभी नहीं पनप पायेगा .

शायद मे भी कई हज़ार फीट पर उगने वाला वृक्ष हूँ. जो उसी शुद्ध जलवायु मे ही पल्लवित होता है.

ये अपार्टमेंट की चाहरदीवारी, सँकरी बालकनी मुझे गमले सी लगती है.

जहाँ मेरी लघुता को ऊँची इमारत के दो कमरों से टटोला जाता है.

जहाँ मेरी लघुता को ऊँची इमारत के दो कमरों से टटोला जाता है. (Memoir by Sindhuja Chaudhari)

तपोवन, देहरादून की रहने वाली सिंधुजा चौधरी कर्नाटक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बी-टेक हैं. सिंधुजा ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ ट्वेंटे, नीदरलैंड से जियो इंफ़ॉर्मैटिक्स में मास्टर्स डिप्लोमा किया है. साहित्यिक अध्ययन, लेखन में विशेष रुचि रखती हैं.

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : काफल ट्री ऑनलाइन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

2 hours ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

7 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago