हैडलाइन्स

न्यूयार्क से आई महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति कहीं बैजनाथ से तो चोरी नहीं हुई थी

न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मेट्रोपॉलटिन म्यूजियम ऑफ आर्ट (एमईटी) ने महिषासुर मर्दिनी की बहुमूल्य मूर्ति भारत को लौटा दी है. एमईटी अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल विस ने मूर्ति लौटाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर करके इसे भारत के वाणिज्यिक दूत संदीप चक्रवर्ती को न्यूयॉर्क में सौंपा था, जिसके बाद हाल ही में इस मूर्ति को दिल्ली लाया गया. Mahishasura Mardini Statue from the New York Museum

वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा है, “ प्राचीन बहुमूल्य वस्तु की वापसी… एमईटी संग्रहालय के अध्यक्ष और सीईओ ने दुर्गा महिषासुरमर्दिनी की मूर्ति भारत को लौटाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया और इसे वाणिज्यिक दूत चक्रवर्ती को सौंप दिया. इस मौके पर भारत के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना तकनीक और पर्यटन राज्यमंत्री के जे अल्फोंस भी उपस्थित थे.” भारत लाई गईं महिषासुर मर्दिनी की बहुमूल्य मूर्ति कहीं बैजनाथ के चक्रवृतेश्वर मंदिर से तो नहीं चुराई गई थी, इस आशंका के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग मूर्ति के बारे में जानकारी जुटा रहा है. Mahishasura Mardini Statue from the New York Museum

कला से संबंधित एक वेबसाइट आर्टनेट न्यूज की एक रिपोर्ट में एमईटी के बयान को उद्धृत किया गया है. इसमें कहा गया है कि यह मूर्ति कभी बैजनाथ के चक्रवर्तेश्वर मंदिर में थी और इसे साल 2015 में संग्रहालय को दान में दिया गया था.

बैजनाथ के च्रकवृतेश्वर मंदिर में महिषासुर मर्दिनी के मूर्ति का जिक्र प्रोफेसर केपी नौटियाल की 1969 में लिखी पुस्तक आर्कियोलॉजी ऑफ कुमाऊं में भी किया गया है. नौटियाल ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि मूर्ति पत्थर की है. उनके अनुसार मूर्ति 10वीं से 11वीं शताब्दी की है, जिसकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा है. यह मूर्ति अब नदारद है.

आशंका है कि कत्यूर घाटी में भवन और सार्वजनिक स्थलों के निर्माण के दौरान साठ के दशक में जो मूर्तियां मिलीं थी, रख-रखाव की उचित व्यवस्था न होने से चक्रवृतेश्वर आदि मंदिरों में रखीं मूर्तियां के साथ महिषासुर मर्दिनी की बहुमूल्य मूर्ति भी चोरी हो गयी थी. 1975 में भी मुख्य मंदिर से चोरों ने कुछ मूर्तियां चुरा लीं थीं जिन्हें राजस्व पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था, लेकिन महिषासुर मर्दिनी की बहुमूल्य मूर्ति पर आशंका भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की जांच के बाद ही स्पस्ट हो सकेंगा. Mahishasura Mardini Statue from the New York Museum

बैजनाथ के शिव मंदिर की तस्वीरें

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

2 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

2 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 weeks ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 weeks ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 weeks ago