Featured

माटी पहचान : बालीवुड कलेवर की कुमाऊनी फिल्म

बीती 26 तारीख को माटी पहचान फिल्म का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया. फिल्म के निर्माताओं द्वारा यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म की रिलीज होने की तारीख अप्रैल माह में बताई जा रही है. Maati Pehchaan Feature Film

पलायन जैसे गंभीर मुद्दों को समेटकर पहाड़ के मूल मुद्दों पर बनाई गयी इस फिल्म का प्रोडक्शन फॉरच्यून टॉकीज मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है. अजय बेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता फराज शेर हैं. माटी पहचान फिल्म की कहानी मन मोहन चौधरी ने लिखी है.

अंकिता परिहार

फिल्म में लीड रोल के रूप अंकिता परिहार और करन गोस्वामी दो नये चेहरे देखने को मिल रहे हैं. दोनों ही कलाकारों का फिल्म जगत में यह डेब्यू है. फिल्म के टीजर में दोनों कलाकारों ने ख़ासा प्रभावित किया है.

करन गोस्वामी

इसके अतिरिक्त फिल्म से चन्द्रा बिष्ट, वान्या जोशी, रेखा पटनी, पद्मेन्द्र रावत, आकाश नेगी, प्रकाश जोशी जैसे अन्य नाम भी जुड़े हैं.

आने वाले कुछ दिनों में फिल्म के कुछ गीत भी रिलीज होने हैं. फिल्म के टीज़र को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है. टीज़र में संगीत, कलाकारों की अदाकारी और फिल्म की वीडियो क्वालिटी उसे और भी इन्टेंस बनाती हैं.

अप्रैल माह में रिलीज होने यह फिल्म उत्तराखंड के फिल्म जगत भविष्य के लिये काफी आशाजनक लगती है. बालीवुड में उत्तराखंड से बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद राज्य में फिल्म उद्योग का कोई ख़ास विकसित मॉडल नहीं है.

पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार, राज्य में फिल्म उद्योग को लेकर गंभीर दिखी है. माटी पहचान जैसी फ़िल्में राज्य में फिल्म उद्योग को एक मजबूत आधार प्रदान करने के लिये काफी जरुरी हैं. इस प्रकार की फ़िल्में केवल राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता को पर्दे पर नहीं दिखाती बल्कि स्थानीय लोगों को भी बड़े रोजगार देती हैं. इसके साथ ही उत्तराखंड के कलाकारों के लिये, दुनिया तक अपना टेलेंट पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनती हैं. Maati Pehchaan Feature Film

फिल्म का टीज़र देखिये :

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

5 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago