Categories: Featured

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में गुलदार ने तीन साल के बच्चे को मारा

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में आदमखोर गुलदार ने तीन साल के बच्चे को घर के आंगन से ही उठा लिया. घटना बीती रात की है.

रात के करीबन नौ बजे कांडे किरोली क्षेत्र के मलेत गांव में गुलदार ने 3 साल के नैतिक कार्की पर हमला किया. गुलदार के हमले के समय नैतिक अपनी मां के साथ ही था.

अपने बच्चे को दूध पिलाकर जब मां अपने कमरे की ओर जा रही थी तो घात लगाकर बैठे गुलदार ने मां की गोद से बच्चे को झपट लिया. मां के चिल्लाने पर जब तक गांव वाले इकट्ठा होते तब तक गुलदार बच्चे को 250 मीटर दूर घसीट चुका था.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के परिजन विनय रावत ने बताया कि बच्चा मां की गोद में था. एक गुलदार अचानक आया और उसने झपट्टा मारकर मां की गोद से बच्चे को अपने जबड़े में ले लिया. बच्चे के पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं.

बेरीनाग के वन क्षेत्राधिकारी जगदीश जोशी ने कहा कि मुझे इस घटना की सूचना मिली तो हम तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी. इसके बाद हमने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी.

घटना के बाद गांव वालों का कहना है कि इसके लिये पूरी तरह से वन विभाग जिम्मेदार है. लोगों का कहना है कि लंबे वक्त से ये क्षेत्र गुलदार के आतंक से त्रस्त है. डर की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे. लोगों ने जंगल में जाना छोड़ दिया है, बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर नहीं जा पाते. अंधेरा होने से पहले ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं, लेकिन कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए.

उत्तराखंड में आदमखोर गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रत्येक हफ्ते ही आदमखोर गुलदार द्वारा किसी न किसी को शिकार बनाया जा रहा है. सरकार द्वारा इन घटनाओं को रोकने के लिये किसी भी प्रकार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago