Featured

कपकोट: बागेश्वर जिले की सबसे बड़ी तहसील

कपकोट उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मंडल में जिला बागेश्वर की सबसे बड़ी तहसील है. कपकोट दियोली पर्वत की तलहटी में सरयू और खीरगंगा नदी के संगम पर बसा है. जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 24 किमी है.

आजादी से पहले कपकोट अल्मोड़ा जिले के दानपुर परगने का एक छोटा सा गाँव हुआ करता था. सितम्बर 1997 को तहसील के रूप में कपकोट का गठन किया गया, इस समय बागेश्वर के 200 से ज्यादा गांवों को इस तहसील में शामिल किया गया.

2011 की जनगणना के अनुसार कपकोट की आबादी 5000 से कुछ ही ज्यादा है. जिसमें 2565 पुरुष और 2495 महिलाएं शामिल हैं. कपकोट उत्तराखण्ड की उन पहाड़ी तहसीलों में से एक है जहाँ अनुसूचित जाति-जनजाति आबादी औसत से कहीं ज्यादा है, यहाँ कुल आबादी का 30 फीसदी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हैं.

कपकोट उत्तराखण्ड के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. इस अनारक्षित विधानसभा सीट में 80 हजार से ज्यादा मतदाता हैं.
कपकोट को देश-दुनिया में पहचाने जाने की वजह इसका पिंडारी, कफनी और सुन्दरढुंगा ग्लेशियर के यात्रा मार्ग में होना है.

कपकोट की स्थानीय महिला, फोटो; कपकोट बागेश्वर फेसबुक पेज से

जब पिंडारी ग्लेशियर के लिए सड़क खड़किया तक नहीं पहुंची थी उन दिनों यात्रा का प्रमुख पड़ाव सौंग हुआ करता था. अब खड़किया तक सड़क पहुँच जाने के बाद कपकोट मुख्य पड़ाव बन चुका है. कपकोट के बाद से ही इन ग्लेशियरों का बीहड़ रास्ता शुरू हो जाता है.

पिंडर घाटी के दुर्गम गांवों के लिए कपकोट एक बाजार होने के साथ ही शिक्षा व स्वास्थ्य का केंद्र भी है. यहाँ कॉलेज, आईटीआई और पोलिटेक्निक संस्थान भी हैं.

सरयू तट पर बसे होने की वजह से कपकोट एक उपजाऊ क़स्बा भी है. यहाँ के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर खेती की जाती है. कपकोट उत्तराखण्ड में भूकंप के लिए संवेदनशील चिन्हित किये गए क्षेत्रों में से एक है. साल 2012 में आयी प्राकृतिक आपदा ने कपकोट में भारी तबाही मचाई थी.

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago