कुछ समय से बाइक से यात्रा करने शौकीन अवनीश राजपाल ने अपने सहयोगी योगेश जोशी के साथ 4400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली.
इस यात्रा की शुरुआत हल्द्वानी से करते हुए वह रामेश्वरम तमिलनाडु पहुंच गए. ‘एक भारत मेरा भारत’ का संदेश लेकर 7 सितंबर से यात्रा पर निकले युवा बाईकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल होते हुए तमिलनाडु पहुंचे.
इस यात्रा के दौरान उन्होंने 6 ज्योतिर्लिंग – महाकालेश्वर उज्जैन, ओमकारेश्वर मध्य प्रदेश, गणेश्वर, त्रिंबकेश्वर व भीमाशंकर महाराष्ट्र, रामेश्वरम तमिलनाडु और साईं समाधि स्थल शनि शिंगणापुर के दर्शन किए.
सभी धार्मिक स्थलों पर देश की एकता व अखंडता का संदेश देते हुए भगवान से देश की खुशहाली की कामना की.
इस दौरान क्षेत्र वासियों ने उनका स्वागत भी किया. इससे पहले अवनीश बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जागरूकता का संदेश लेकर लम्बी बाइक यात्रायें कर चुके हैं.
अवनीश राजपाल की साहसिक और यादगार यात्रा की कुछ तस्वीरें देखिये :
हल्द्वानी के बैंककर्मी विनोद प्रसाद लम्बे समय तक कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…
सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…
जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…