संस्कृति

पिथौरागढ़ के लंदन फोर्ट में नाटक हट्टमाला के उस पार मंचन

भाव राग ताल नाट्य अकादमी द्वारा आयोजित, ‘मूल लेख बादल सरकार व हिंदी अनुवाद अभिषेक गोस्वामी’ नाटक “हट्टमाला के उस पार” का सफलतापूर्वक सुन्दर मंचन किया गया, कलाकारों द्वारा मनमोहक अभिनय की प्रस्तुति दी गई. (Hatt mala ke us paar Staged at London Fort Pithoragarh)

देर शाम हुए नाटक को देखने के लिए दर्शक डटे रहे. गौरतलब है कि उत्तराखण्ड में रंगमंच की संस्कृति न के बराबर होने के बावजूद कैलाश कुमार भाव राग ताल अकादमी के बैनर तले लगभग एक दशक से पिथौरागढ़ में थियेटर गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं. अकादमी द्वारा हर साल नाटकों का मंचन किया जाता है. देश के जाने-माने नाट्य दल अकादमी के लिए पिथौरागढ़ आकर नाटक करते हैं. अकादमी से प्रशिक्षित कई छात्र देश के विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य विद्यालयों में दाखिला पा चुके हैं.

नाटक विभिन्न सामाजिक असमानताओं पर कटाक्ष करता है, साथ ही साथ मिलकर काम करके जीवन का आनन्द लेना सीखता है, दर्शकों द्वारा नाटक को बहुत सराहा गया.

नाटक मंचन के साथ-साथ भाव राग ताल “कला सम्मान” 2022 ,से फुन राम, जगत राम, सरस्वती कोहली, महेश बराल को सम्मानित किया गया, जिनका अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य रहे हैं.

लोक कलाकार फुन राम का सम्मान

नाटक का निर्देशन प्रीति रावत द्वारा तथा मार्गदर्शन संस्था के सचिव कैलाश कुमार द्वारा किया गया, नाटक की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपिका बोरा रही, जिनके द्वारा सभी कलाकारों की सराहना की गई साथ ही संस्था को रंगमंच के प्रचार व प्रसार के लिए पूरे उत्तराखंड में जोर देने को कहा गया.

नाटक की मुख्य भूमिका में विकास भट्ट, नरेश भट्ट, वेंकटेश नकुल, जितेंद्र धामी, दीपक मंडल, सौम्या जोशी,सपना,तनुजा गोस्वामी, मनीषा जोशी, मनीषा कोहली, संगीत धीरज कुमार लोहिया वह ढोलक में अंकित कुमार रहे.

टीम सहयोग में विपिन चौधरी, रोमी यादव, मुकेश कुमार रहे, नाटक मंचन में शहर के उत्कृष्ट लोगों द्वारा संस्था को सहयोग दिया गया.

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

6 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

6 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

6 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

1 week ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago