हैडलाइन्स

धारचूला विधायक हरीश धामी ने फिर पेश की नज़ीर

धारचूला से विधायक हरीश धामी अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा खबरों में रहते हैं. कोविड महामारी के इस दौर में एकबार फिर वह ख़बरों में हैं. विधायक हरीश धामी ने विधायक निधि से 2 करोड़ की धनराशि कोविड के दौरान सहायता के लिये दी है. 90 लाख धारचूला और मुनस्यारी में आक्सीजन प्लांट, 40 लाख मुनस्यारी-धारचूला की सभी  ग्राम सभाओं के लिये मेडिकल किट पर खर्च किये जाने हैं.
(Harish Dhami)

विधायक निधि के अतिरिक्त विधायक हरीश धामी ने मदकोट स्थित अपने दोनों होटल प्रशासन को सौंप दिये हैं. इन होटलों में एक में कोविड के मरीजों के रहने की व्यवस्था होनी है वहीं दूसरे में डॉक्टरों के रहने की व्यवस्था की गयी है. शासन जल्द ही व्यवस्था कर दोनों में कार्य शुरु करने वाला है. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा कि

प्रिय जनता

        विधायक निधि में जो पैसा आया है (दो करोड़) मैं चाहता हूं कि वो सारा पैसा जनता के अच्छे स्वास्थ्य के ऊपर ही ख़र्च किया जाय जिसके अंतर्गत धारचूला विधानसभा की जनता को यही सारी सुविधा प्राप्त हो सके और उन्हें महामारी के इस दौर में कोविड जैसी भयंकर बीमारी के इलाज के लिए कही भटकना न पड़े. जिसमें निम्न चीज़ें आएँगी.

1-धारचूला, मुनस्यारी के अंतर्गत मिनी आक्सीजन प्लांट.
2-हॉस्पिटलो में कोविड बेड की सुविधा.
3-विधानसभा के हर घर तक कोविड मेडिकल किट.
4-हर गाँव के लिए आँक्सीमीटर, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था.

मैं चाहता हूं कि धारचूला, मुनस्यारी की समस्त जनता अपनी अपनी राय दे. अपना परामर्श दे क्यूँकि ये आपका हीं पैसा हैं और आपके लिए ही हैं और मेरी पहली प्राथमिकता मेरी विधानसभा की जनता हैं. कोविड की इस लड़ाई मैं जनता के साथ मिलकर लड़ना चाहता हूं. भले ही सुख में शामिल नहीं हो सकूं लेकिन तकलीफ़ की इस घड़ी मैं धारचूला विधानसभा की जनता को अकेले नहीं छोड़ूँगा. मेरा आपसे वादा है. कृपया अपना सुझाव ज़रूर दे साथ ही और लोगों को भी सुझाव देने के लिए प्रेरित करे.
(Harish Dhami)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago