हैडलाइन्स

‘हरेला पर लिखो और उपहार पाओ’ के माध्यम से हरेला पर्व पर बच्चों की बात

पिछले सप्ताह हरेला सोसायटी द्वारा अपनी एक गतिविधि ‘हरेला पर लिखो और उपहार पाओ’ के तहत निबंध आमंत्रित किये गये थे. निबंध का विषय ‘हरेला लोकपर्व का पर्यावरण से संबंध’ था. विभिन्न माध्यमों से इस विषय पर अनेक निबंध प्राप्त हुये.
(Harela Society Competition 2021 Result)

इस गतिविधि में 6 वर्ष की आयु से लेकर 66 वर्ष की आयु तक के लोगों ने अपने निबंध भेजे थे. बच्चों और युवाओं द्वारा अपने निबंध को आकर्षित बनाने के लिये सराहनीय कोशिशें की गयी. आकर्षक प्रस्तुति के चलते बच्चे अपनी उम्र से बड़े लोगों से उन्नीस-बीस साबित हुये. अलग-अलग आयु के लोगों के द्वारा जिस उत्साह से इस गतिविधि में भाग लिया गया उसे देखकर कहा जा सकता है कि हरेला सोसायटी की इस गतिविधि का एक उदेश्य सामान्यतः पूरा हुआ.

पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली हरेला सोसायटी द्वारा आयोजित इस गतिविधि के तहत प्राप्त निबंधों में से किन्हीं पांच को उपहार देने की घोषणा की गयी थी. प्राप्त निबंधों में लेखन, रचनात्मकता, भाषा और प्रस्तुतिकरण के आधार पर पांच के स्थान पर छः प्रतिभागियों को उपहार दिया जा रहा है. उपहार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम हैं :

रामनगर ढिकुली से साहिबा बानो (राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली), दिल्ली रोहिणी से सौम्या मित्तल (भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी), नैनीताल से सुहानी जोशी, अल्मोड़ा से भूपेश गोस्वामी, पिथौरागढ़ से बीनू खड़ायत (गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़) और दीपिका शर्मा (डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिथौरागढ़).

अगले सप्ताह में पोस्ट द्वारा सभी उक्त सभी प्रतिभागियों को उपहार पोस्ट द्वारा उनके द्वारा दिये गये पते पर भेजा जाएगा. इस गतिविधि में भाग लेने वाले सभी अन्य प्रतिभागियों को हरेला सोसायटी द्वारा एक ई-सर्टिफिकेट ईमेल के माध्यम से भेजा जायेगा.
(Harela Society Competition 2021 Result)

नोट : प्रतियोगिता के संबंध में किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिये यहां संपर्क करें:

  info.harela@gmail.com या हरेला सोसायटी के फेसबुक पेज पर मैसेज : Harela Society
मो.नम्बर: 98974 70369 (हरेला सोसायटी)
9990005798 (काफल ट्री)

इस गतिविधि संबंधी पोस्ट यहां देखें: हरेला पर लिखो और उपहार पाओ

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

19 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

6 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago