हैडलाइन्स

दुनियाभर में लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का उत्तराखंड कनेक्शन

अमेरीकी टीवी कार्यक्रम गेम ऑफ़ थ्रोंस दुनिया के शबे लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में शुमार है. जॉर्ज आर मार्टिन की किताब पर आधारित यह टीवी कार्यक्रम भारतीय युवाओं के बीच भी गेम ऑफ थ्रोन्स ख़ासा लोकप्रिय रहा है. सिहासन के लिये लड़ी जाने वाली यह टीवी सीरीज 2011 में शुरु हुई थी जिसने आये दिन नये-नये रिकार्ड कायम किये.
(Game of Thrones Swords Uttarakhand)

कई सीजन में कही गयी इस कहानी का एक दिलचस्प पहलू उत्तराखंड से भी जुड़ा है. गेम ऑफ थ्रोन्स में दर्शाये गये फाइट सीन्स काफ़ी दिलचस्प रहे हैं और उससे दिलचस्प रहे हैं उनमें इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार. बहुत कम लोग जानते हैं कि गेम ऑफ थ्रोन्स में इस्तेमाल की गयी लगभग सभी तलवारों को उत्तराखंड की एक कम्पनी ने बनाया है.

विंडलास स्टील क्राफ्ट नाम की कम्पनी दुनियाभर के सैन्य समारोहों में इस्तेमाल होने वाली तलवारों की अधिकारिक निर्माता है. उत्तराखंड के देहरादून में इस कपंनी की स्थपाना 1943 में वी पी विंडलास ने की थी. यह वाही कम्पनी है जिसने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गोरखा रेजीमेंट के लिये खुकरी का निर्माण किया था.
(Game of Thrones Swords Uttarakhand)

विंडलास स्टील क्राफ्ट कई सारी होलीवुड फिल्मों के लिये भी हथियार बना चुकी है. ट्रॉय, बैटमैन, पाईरेट्स ऑफ़ कैरिबियान 2 और 3, क्रानिकल ऑफ़ नार्निया, क्वांटम ऑफ़ सोलेश, इंडियाना जोंस जैसी अनेक फ़िल्में हैं जिनके हथियार इसी कम्पनी ने बनाये हैं. यही नहीं इस कम्पनी के द्वारा ही अमरीकी सेना की सेरेमोनियल तलवारें भी उत्तराखंड में ही बनती हैं.

देहरादून के बालावाला स्थित विंडलास स्टील क्राफ्ट अमेरीकी सेना के अतिरिक्त ब्रिटिश रायल नेवी, कोलंबियाई पुलिस आदि के लिये भी सेरेमोनियल तलवारें का निर्माण करती है. दावा किया जाता है कि गेम ऑफ थ्रोन्स में इस्तेमाल की गयी बेहद आकर्षक तलवारों को भी उत्तराखंड की राजधानी में ही आकार दिया गया है.
(Game of Thrones Swords Uttarakhand)

–काफल ट्री फाउंडेशन

इसे भी पढ़ें: 200 साल पहले ऐसा दिखता था चम्पावत

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

1 day ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

3 days ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

3 days ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

6 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

6 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago