यात्रा पर्यटन

उत्तराखंड के युवकों ने पेश की एकता की अनूठी मिसाल

जैसा कि देखा जा रहा है कि देश मे इस वक़्त असहिष्णुता का माहौल है और लगभग रोज ही अलग अलग धर्मो के लोगो के आपसी झगड़ो की खबरे आना आम सी बात हो गयी है . ऐसे समय मे उत्तराखंड के चार युवकों ने, जो कि आपस मे घनिष्ठ मित्र हैं और पेशे से फोटोग्राफर भी हैं और इत्तेफाक से चारो अलग अलग धर्मो से ताल्लुक़ रखते है, एक अनूठा कार्य कर दिखाया. इन चारों के नाम हैं – अमित साह (हिन्दू, 37, नैनीताल), कमाल खावर (मुस्लिम, 43, अल्मोड़ा), हृदयपाल सिंह खेड़ा (सिख, 23, बाजपुर) और सूरज एहरन सिंह (ईसाई, 37, नैनीताल). ध्यान रहे कि इनमें से अमित साह काफल ट्री के नियमित सहयोगी हैं और उनके अद्भुत चित्र हमारे अनेक आलेखों के हिस्से बनते रहे हैं. (Four Photographers Four Religions One Destination)

 कुछ समय पहले इन चारों ने मिलकर उत्तराखंड के उच्च हिमालय में व्यास घाटी में मौजूद ॐ पर्वत और आदि कैलाश की यात्रा करने का फैसला किया . इस यात्रा का मुख्य मकसद  देश की जनता को एकता का संदेश देना था. (Four Photographers Four Religions One Destination)

समुद्र तल से 15000 फिट तक की ऊंचाई तक का रोमांचक सफर एक साथ पूरा करने में इन्हें 14 दिन का वक़्त लगा. इसमें इन्होंने 157 किलोमीटर की यात्रा पैदल चलकर और लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा गाड़ी द्वारा की. 10 सितंबर से शुरू हुई ये यात्रा 23 सितंबर को धारचूला पहुँचकर पूरी हुई. उत्तराखंड के अलग अलग जगहों से ये चारो अल्मोड़ा एकत्र हुए और फिर वहाँ से धारचूला तक गाड़ी में गए और उनके बाद आगे का सफर पैदल चलकर किया.

इन चारों ने जिस तरह साथ मिलकर इस कठिन यात्रा को आसानी से पूरी किया उसी तरह देशवासी भी साथ मिलकर देश को आगे ले जाने का काम करें, यही संदेश ये चारो सभी देशवासियों को देना चाहते हैं.

इन चारों के द्वारा हासिल की गयी इस अद्वितीय उपलब्धि को समाज के सभी वर्गों से सराहना मिल रही है.

– अमित साह द्वारा भेजी गयी जानकारी के आधार पर. सभी फोटो: अमित साह.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago