खेल

पांच साल के तेजस शतरंज में उत्तराखण्ड का भविष्य हैं

शतरंज की दुनिया में उत्तराखण्ड का एक सितारा अपनी चमक बिखेरने की पुरजोर तैयारी कर रहा है. इस नन्हे प्रतिभावान खिलाड़ी का नाम है तेजस तिवारी. खिलौनों से मन बहलाने की उम्र में ही तेजस ने शतरंज के मोहरे थाम लिए. तेजस मात्र 3.5 वर्ष की आयु से शतरंज खेल रहे हैं. तेजस को शतरंज विरासत में अपने पिता से मिली, उन्हीं से वे शतरंज की बारीकियां समझते हैं. 4 वर्ष के होने तक तेजस ने पिता की बिछाई बिसात को लांघकर जिले और राज्य स्तर के शतरंज के टूर्नामेंट खेलने शुरू कर दिए. 4 वर्ष की आयु में ही तेजस को उत्तराखंड के ‘यंगेस्ट चेस प्लेयर’ का खिताब हासिल हुआ. (Tejas Tiwari Uttarakhand Chess)

अब तक तेजस उत्तराखण्ड और अन्य प्रदेशों बेंगलुरु (कर्नाटक), उदयपुर (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), भुवनेश्वर (उड़ीसा), अहमदाबाद (गुजरात), होसुर (तमिलनाडु)  में आयोजित शतरंज  प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुके हैं. इस दौरान वे ‘गोल्डन ब्वाय,’ ‘यंगेस्ट प्लेयर’ आदि का खिताब अपने नाम कर चुके हैं.

मार्च 2022 में ‘उत्तराखंड शतरंज संघ’ द्वारा आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता में तेजस तिवारी अंडर 08 केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड स्टेट चैम्पियन बन गए हैं.

तेजस तिवारी इस समय कुल 5 वर्ष के हैं और राष्ट्रीय स्तर की 5 शतरंज प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं.

वर्ष 2022 में भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित ‘नेशनल स्कूल शतरंज प्रतियोगिता’ के अंडर 5 कैटेगरी में तथा वर्ष 2023 में होसुर (तमिलनाडु) में आयोजित ‘नेशनल स्कूल शतरंज प्रतियोगिता’ की अंडर 6 कैटेगरी में तेजस तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एशियन स्कूल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया. अब वे एशिया के स्तर पर खेलकर उत्तराखंड को गौरवान्वित करेंगे.  

मात्र 5 वर्ष की आयु में ही देश के 10 राज्यों में खेलकर और कई खिताब हासिल कर तेजस तिवारी ने इस बात का संकेत दे दिया है कि वे आने वाले समय में शतरंज की दुनिया में उत्तराखण्ड का मान बढाने वाले हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago