Categories: Featured

आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज की बसों के पहिये हो सकते हैं जाम

उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी वेतन और बोनस को लेकर नाराज हैं जिसके चलते आज उन्होंने आज रात बारह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है. उत्तराखंड का 70 प्रतिशत परिवहन रोडवेज बसों पर निर्भर है इसके कारण हड़ताल से उत्तराखंड के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. (Employees of UTC have Announced an Indefinite Strike)

उत्तराखंड में इन दिनों पहले से ही कुछ रेल रद्द चल रही हैं. दीपावली जैसे बड़े त्योहार के चलते पहले से ही उत्तराखंड रोडवेज पर अतिरिक्त भार है यदि ऐसे में यदि रोडवेज परिवहन के कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो राज्य के लोगों को ख़ासा दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं. (Employees of UTC have Announced an Indefinite Strike)

उत्तराखंड में राज्य परिवहन की बसें पर्वतीय क्षेत्रों की लाइफ लाइन हैं ऐसे में अधिक तकलीफ़ पहाड़ के यात्रियों को ही होगी. रोडवेज कर्मचारी निम्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं –

कर्मचारियों की मांगें

1- सितंबर महीने की तनख्वाह का भुगतान किया जाए.
2- पहले के जैसे दीपावली का बोनस दिया जाए.
3- चार साल का बकाया ओवरटाइम दिया जाए.
4- वित्तीय घोटालों में लिप्त अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

हड़ताल को लेकर कर्मचारी यूनियन की सोमवार को प्रदेशभर में बैठकें हुईं और सदस्यों ने डिपो में अवकाश के प्रार्थना-पत्र थमा दिए गये. यूनियन का कहना है कि उत्तर प्रदेश रोडवेज ने भी हड़ताल का समर्थन किया है. इसके चलते उत्तराखंड में यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ जायेंगी.

दैनिक जागरण की ख़बर के अनुसार –

कर्मचारी यूनियन की संभावित हड़ताल को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं एवं छुट्टियों पर रोक भी लगा दी है. दफ्तरों में बैठे चालक और परिचालकों को भी रूट पर भेजने की तैयारी चल रही है.

हड़ताल के विषय पर रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि त्योहारी सीजन में इस तरह हड़ताल पर जाना बिलकुल सही नहीं है. कर्मचारियों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है. सितंबर का वेतन जारी कर दिया गया है व कोशिश है कि 25 अक्टूबर तक सभी डिपो के हर श्रेणी के कर्मचारी को वेतन का लाभ मिल जाए. निगम की आर्थिक स्थिति अभी बोनस देने में सक्षम नहीं है. कर्मचारियों को भी स्थिति समझनी चाहिए.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 days ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 days ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 days ago

कुमाऊँ की खड़ी होली

इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊँ में होली की धूम है. जगह-जगह खड़ी होली और बैठकी…

1 week ago

आधी सदी से आंदोलनरत उत्तराखंड का सबसे बड़ा गांव

बात उन दिनों की है, जब महात्मा गांधी जब देश भर में घूमकर और लिखकर…

2 weeks ago

फूल, तितली और बचपन

बचपन की दुनिया इस असल दुनिया से कई गुना खूबसूरत होती है. शायद इसलिए क्योंकि…

2 weeks ago