हैडलाइन्स

पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू की चिरकालिक खबर

शुक्रवार को नागर विमानन महानिदेशालय ( डीजीसीए ) की टीम ने नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ाने प्रारम्भ किए जाने को लेकर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया है. डीजीसीए के सहायक निदेशक डीजीसीए प्रमोद कुमार और एयर ड्रॉन निरीक्षक एसके सिंह ने हवाई पट्टी के रनवे और एटीसी टर्मिनल टावर का जायजा लिया. टीम ने एसपी आरसी राजगुरू से भी सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी ली. इस मौके पर हैरिटेज ऐवीवेशन कैप्टन भटनागर, पायलट कै. एसडी मंगवार, एस सोटी, महाप्रबंधक ब्रिडकुल आरबी उनियाल, एसडीएम सदर एसके पांडेय आदि मौजूद रहे.

नैनी सैनी हवाई पट्टी का निर्माण कार्य 1991 से लटका हुआ है. पिथौरागढ़ से जल्द शुरू हवाई यात्रा एक ऐसी खबर है जिसे पढते हुये कुछ लोग हवा हो चुके हैं और कुछ हवा होने वाले हैं. इस खबर को पढ़ते हुऐ कई नन्हे-मुन्ने जवान हो चुके, जवानों की आँखे कमजोर हो गईं और बूढों की आँखें नहीं रही. लडकियां औरतें कहलाने लगी, औरतें अम्माएं और न जाने कितनी अम्माओं के गले फूलों का हार चढ़ गया पर खबर जस की तस बनी रही – “पिथौरागढ़ में जल्द शुरू होगी हवाई यात्रा.”

पिछले कुछ सालों से खबर आ रही है कि नैनी सैनी में बनने वाली बहुप्रतीक्षित हवाई पट्टी की तैयारियों को अंतिम रुप देने का काम किया जा रहा है. इसके चलते विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम द्वारा यहां का निरीक्षण किया भी जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीसीए, सीआईएसएफ, ब्रिडकूल और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने इसका निरीक्षण समय-समय पर किया है. विभागों के संयुक्त निरीक्षण के बाद आई आपत्तियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने की संभावना है.

आगामी 7 अक्टूबर को पीएम मोदी उत्तराखंड में उडा़न योजना के तहत शुरू होने वाली हवाई सेवा का शुभारंभ करने जा रहे हैं. जिसके तहत नैनी सैनी हवाई पट्टी से भी उडा़नों की शुरुआत हो सकती है

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

1 day ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

3 days ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

3 days ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

6 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

6 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago