यात्रा पर्यटन

अभिनेत्री रूप दुर्गापाल के साथ देवभूमि दर्शन

अभिनेत्री रूप दुर्गापाल अल्मोड़ा की रहने वाली हैं. उनका पहाड़ प्रेम भी जगजाहिर है. मायानगरी के अपने व्यस्त समय से वे उत्तराखण्ड के पहाड़ों में रमने का वक़्त निकाल ही लेती हैं. इस दौरान अल्मोड़ा और आसपास के पहाड़ों की यात्रा के दौरान लिए गए उनके फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करते ही उनके फैन इस बारे में ज्यादा जानने को उत्सुक रहते हैं. अपनी पिछली उत्तराखण्ड यात्राओं के बाद रूप ने अल्मोड़ा, नैनीताल जिलों के कुछ फोटो पोस्ट किये तो प्रशंसकों ने इस बारे में और जानना चाहा. इस जिज्ञासा को शांत करने के लिए रूप ने अल्मोड़ा के आसपास के मंदिरों की यात्रा का एक वीडियो ही बना डाला. इस वीडियो में सभी मंदिरों का परिचय और झलक है. (Devbhoomi Through My Eyes Vlog by Roop Durgapal)

रूप दुर्गापाल ने काफल ट्री को बताया कि ‘यह वीडियो सितम्बर के पहले हफ्ते में बनाया, मेरी बम्बई से अल्मोड़ा तक की रोड ट्रिप में इस बार का प्लान यही था कि अपने फैन्स को देवभूमि के कुछ मन्दिरों के दर्शन करवाये जाएँ. मेरी पिछली यात्राओं में जागेश्वर और चितई मंदिर की तस्वीरें देख कर लोग इस बारे में और ज्यादा जानना चाहते थे. मेरे पास कई रिक्वेस्ट्स और मैसेज आये कि अपनी पहाड़ यात्रा के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट करूँ. लिहाजा मैंने इस बार ये शुभ काम कर दिया.’

रूप दुर्गापाल के उत्तराखण्ड से गहरे सरोकार पहले भी दिखाई देते रहे हैं. पिछले साल कुमाऊँ के पारंपरिक परिधान और आभूषणों में उनका फोटोशूट भी काफी चर्चित रहा था. रूप कि इन कोशिशों से उनके प्रशंसकों के बीच उत्तराखण्ड को और ज्यादा जानने की जिज्ञासा बढ़ जाती है. कुमाऊनी परिधान में भारतीय टेलीविजन की स्टार एक्ट्रेस

रूप को कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में उनके कालजयी किरदार सांची के लिए जाना जाता है, लेकिन अपने छोटे से करियर में रूप देश के सभी प्रमुख चैनलों के बीसियों धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं. इसके अलावा रूप दुर्गापाल कई प्रख्यात ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती रही हैं. रूप अभिनेत्री होने के साथ ही बेहतरीन गायिका भी हैं. बालिका वधू की सांची का कुमाऊनी गीत अपने पहाड़ के लिए

रूप दुर्गापाल: अल्मोड़ा की बेटी का भारतीय टेलीविजन स्टार बनने का सफर

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

5 days ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

1 week ago