Featured

रावण का रोल कर रहे रुद्रपुर के विधायक ने माता सीता से कहा – “मेरी जान”

रुद्रपुर से बीजीपी के एमेले राजकुमार ठुकराल, जो स्थानीय रामलीला में पिछले पच्चीस सालों से रावण का रोल करते आ रहे हैं, ने सीता-हरण के एक दृश्य में सीता को ‘मेरी जान’ कह कर संबोधित किया. (BJP MLA from Rudrapur addresses Sita as Meri Jaan)

साधु का वेश धारण किये रावण का रोल कर रहे विधायक ठुकराल रामलीला के मंचन के मध्य सीता जी के पास पहुंचे और उनसे कहा – “आप बहुत जवान दिख रही हैं. तुम्‍हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तुम कहीं की राजकुमारी हो” इसके उत्तर में सीता का रोल कर रहे युवक ने कहा – “जी हां भगवन. सीता मेरा नाम है.” यह सुनकर पर रावण बने विधायक ने कहा, ‘सीता, मेरी जान.’ इस डायलॉग को सुनकर रामलीला देख रहे दर्शक हंसने लगे. (BJP MLA from Rudrapur addresses Sita as Meri Jaan)

स्टेज पर बाकायदा इस फूहड़ डायलॉग को ज़बान देते विधायक का वीडियो फेसबुक पर शेयर हुआ. कांग्रेस की राज्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने इसे शेयर करते हुए लिखा – “ये देखिए भाजपा का असली राम-प्रेम. रुद्रपुर के भाजपा के विधायक (राजकुमार ठुकराल) जो कि रावण के भेष में रामलीला में प्रतिभाग कर रहे हैं कैसे पूरी मातृ शक्ति का ही नही अपितु हमारी आराध्य सीता मैया को जान कहकर पुकार रहें हैं. मज़ाक बना दिया हमारी संस्कृति का.

भाजपा संगठन को विधायक के इस कुकृत्य का तुरंत इसका संज्ञान लेना चाहिए करोड़ो हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं.”   

इस घटना पर ठुकराल ने कहा – “मैं रावण के रोल में था जो कि रामायण का खलनायक है. ये शब्द रावण द्वारा कहे गए थे न कि राज कुमार ठुकराल द्वारा. रावण को सीता के प्रति उसके उसके पागलपन के कारण बर्बाद होना पड़ा था.”

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी

फिलहाल इन्डियन एक्सप्रेस के अनुसार भारतीय कानून की धारा 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लियी गया है.

उधर ठुकराल के इस विवादास्‍पद कृत्य पर रामलीला के आयोजकों ने आपत्ति जताई. अलबत्ता विधायक का कहना है कि उनका डायलॉग पटकथा का हिस्सा था.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

9 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

11 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

12 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago