Featured

उत्तराखंड में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ भारत बंद का मिला-जुला असर

भारत बंद का उत्तराखंड में मिला-जुला असर दिख रहा है. कहीं भारत बंद को समर्थन मिल रहा है तो कहीं इसका कोई असर नहीं है. पेट्रोल-डीज़ल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. इस भारत बंद की अगुवाई कांग्रेस पार्टी कर रही है, जिसके साथ करीब 20 राजनीतिक पार्टियों का समर्थन है.

उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार सुबह आठ बजे कांग्रेस भवन में एकत्र हुए. प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने शहर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बंद समर्थन में बाजार और दूसरे संस्थान बंद कराए.

कांग्रेस हाईकमान के भारत बंद के आहृवान को सफल बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी. देहरादून के पलटन बाजार में बंद का असर दिखाई दिया. देहरादून में कहीं पेट्रोल पंप बंद रहे तो कहीं-कहीं बंद रहे. बागेश्वर में भारत बंद का असर नहीं दिख रहा है. बाज़ार सामान्य रूप से खुले हैं. अल्मोड़ा में भारत बंद का अल्मोड़ा में व्यापक असर दिख रहा है. लोगों ने पूर्ण रूप से बाज़ार बंद किया है.

लोहाघाट में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा.बाज़ार सामान्य दिनों की तरह खुलें रहें .पिथौरागढ़ में बाजार व स्कूल बंद कराए गए. वहीं भारत बंद नैनीताल में असर मिला-जुला रहा. ज्योलीकोट में बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया. हल्द्वानी में बाजार बंद कराने के दौरान पुलिस को बीच में आना पड़ा. व्यापारियों से कांग्रेसियों की झड़प की ख़बरें हैं.काशीपुर व रुद्रपुर में बाजार बंद कराने के लिए कांग्रेसी सड़क पर उतरे.

हरिद्वार स्थित कनखल क्षेत्र में भी कांग्रेस ने भारत बंद के समर्थन में दुकाने बंद रही और कांग्रेसियो ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया.दूधाधारी से देवपुरा चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में शांतिपूर्व बन्द करवाया. कई जगहों पर बाजार बंद और खुलवाने को लेकर भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच बवाल और मारपीट की नौबत भी आई.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्होंने कैलाश झील से लाए गए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया. उसके बाद रामलीला मैदान पहुँच कर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किए अपने वादों को पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल आज 80 के पार और डीज़ल करीब 80 के पास पहुंच गए हैं. आज एलपीजी के दाम 800 रुपए तक पहुंच गए हैं. पहले पूरे देश में पीएम मोदी घूम-घूमकर कहते थे कि पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन आज एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago