Featured

रामलीला ही नहीं राजनीति के भी दशरथ हैं बंशीधर भगत

उत्तराखंड प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले विधायक बंशीधर भगत जब आते हैं स्टेज पर तो बज उठती है तालियां.

उत्तराखंड प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले जाना पहचाना चेहरा, लगातार छह बार से कालाढूंगी, हल्द्वानी सीट से विधायक रहे बंशीधर भगत इन दिनों ऊंचापुल की रामलीला में दशरथ की अभिनय में नजर आयेंगे. विधायक बंशीधर भगत के दशरथ के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा है.

लगभग 40 वर्षों से दशरथ का अभिनय करते हुए आ रहे हैं विधायक इससे पूर्व परशुराम और अंगद आदि पात्रों का अभिनय भी कर चुके हैं. कैबिनेट मंत्री रहने के दौरान भी दशरथ का अभिनय करने के लिए सारे कार्यों को छोड़कर तत्परता से आते हैं बंशीधर भगत.

विधायक बंशीधर भगत का कहना है दशरथ का अभिनय करते हुए उन्हें जनता व प्रजा का संबंध नजर आता है. वहीँ क्षेत्रीय जनता का भी कहना है- अगर जनप्रतिनिधि इस तरह से आम जनता के आयोजनों में अभिनय करने हेतु आते हैं तो काफी अच्छा लगता है. इससे जनता से जनप्रतिनिधियों के सीधे संवाद का माहौल भी तैयार होता है.

विधायक भगत दशरथ के रूप में रामलीला में दर्शकों को खूब भाते भी हैं. पूर्व मंत्री भगत के इस प्रयास से लोगों को यह संदेश भी जाता है कि अपनी संस्कृति और अपने लोगों के बीच रहकर ऊर्जा मिलती है.

वाकई विधायक भगत अपने क्षेत्र की जनता के प्रेरणा के स्रोत हैं. तभी तो वे 6 बार विधायक की कुर्सी पर काबिज हुए हैं और उत्तराखंड की सियासत में उनका नाम और कद किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं.

इस वर्ष की रामलीला में दशरथ का अभिनय कर रहे बंशीधर भगत को बधाई देने पहुंचे नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट के सांसद अजय भट्ट, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और कई अन्य नेताओं ने उनके अभिनय की प्रशंसा की.

हल्द्वानी के बैंककर्मी विनोद प्रसाद  लगभग एक दशक तक दैनिक हिन्दुस्तान में फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

पूर्वी नयार नदी की वो बाढ़

राजेसिंह का कहना है कि ‘‘मरोड़ा गांव से लदोली घाट तक का रास्ता उतार-चढ़ाव का न…

9 minutes ago

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

3 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

3 weeks ago