हैडलाइन्स

उत्तराखंड बीजेपी से निकाले गए 90 कार्यकर्ताओं की लिस्ट

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव शुरू होने को हैं. शनिवार 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक तीन चरणों में इन पंचायत चुनावों को तीन चरणों में संपन्न कराया जाना है. (List of 90 Expelled Uttarakhand BJP Workers)

समाचार एजेंसी भाषा के हवाले से समाचार मिल रहा है कि राज्य व केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने 90 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इन सदस्यों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा कर पार्टी से बर्खास्त किया है. (List of 90 Expelled Uttarakhand BJP Workers)

आज पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेन्द्र भसीन ने जानकारी दी कि उत्तराखंड पंचायत चुनाव के दौरान इन सदस्यों को पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध प्रचार करने की सूचना मिली थी. पार्टी की नीति के खिलाफ किये जा रहे इस कार्य के दंड स्वरूप प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट के आदेश आने के बाद इन सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.

यह भी सूचना दी गयी है कि पार्टी से निकाले गए इन सदस्य / कार्यकर्ताओं में कुछ स्थानीय स्तर के पदाधिकारी भी सम्मिलित हैं. इन सभी के नाम इस ट्वीट में देखे जा सकते हैं. ( बड़ा कर देखने के लिए लिस्ट पर क्लिक करें.):

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

6 days ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

1 week ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

1 week ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

1 week ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

1 week ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago