Categories: Featuredकॉलम

आयुर्वेद के छात्रों को बालकृष्ण ने धमकी दी कहा तुमने मेरा नमक खाया है, मैं तुमसे सवा तीन लाख रुपये वसूलकर रहूंगा

उत्तराखंड राज्य में आयुर्वेदिक औषधि की पढ़ाई कर रहे 13 प्राइवेट कॉलेजों के छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से आन्दोलन कर रहे हैं. ऐसे में 24 नवम्बर का एक वीडियो सोशियल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में पतंजलि आयुर्वेद कालेज के सीईओ आन्दोलन करने वाले बच्चों को धमकाते दिख रहे हैं. Balakrishna threatened students of Ayurveda

उत्तराखंड राज्य में आयुर्वेदिक औषधि की पढ़ाई कर रहे 13 प्राइवेट कॉलेजों के छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से आन्दोलन कर रहे हैं. ऐसे में 24 नवम्बर का एक वीडियो सोशियल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में पतंजलि आयुर्वेद कालेज के सीईओ आन्दोलन करने वाले बच्चों को धमकाते दिख रहे हैं.

इस वीडियो में बालकृष्ण बच्चों से कह रहे हैं कि तुम लोगों ने पतंजलि का नमक खाया और अब नमक हरामी कर रहे हो, जो आन्दोलन करेगा उसका नाम काट दूंगा. तुम लोग हमारे ऋणी हो, हर एक बच्चे पर 1 लाख का ऋण है. कोई कोर्ट के आदेश बाद भी मैं तुमसे सवा तीन रुपये लूंगा.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 24 नवम्बर की है. यह घटना पतंजलि कालेज के सीईओ बालकृष्ण के ऑफिस की बताई जा रही है. घटना के विषय में छात्रों का यह आरोप भी है कि बालकृष्ण से मिलने पहले छात्रों की पिटाई की गयी पूरा दिन मिलने के लिए प्रदर्शन करने के बाद शाम को बालकृष्ण बच्चों से मिले.

इन छात्रों के पक्ष में नैनीताल हाईकोर्ट पहले ही फैसला दे चुका है. महीने भर के प्रदर्शन के बाद सरकार ने भी छात्रों की फ़ीस कम करने का आदेश दिया इसके बाद भी पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण बच्चों को इस तरह धमकाते नज़र आ रहे हैं.

छात्रों के आन्दोलन से जुडी खबर यहाँ देखें :

ढाई गुना फीस बढ़ाए जाने के विरोध में बैठे आयुर्वेदिक छात्रों के आन्दोलन पर शासन की बेरुखी

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

4 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

1 week ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago