Featured

महाराष्ट्र की डेमोक्रेसी और अमरू मडवाण के बैल

महाराष्ट्र में सत्ता प्रकरण से संबधित तेजी से बदल रहे घटनाक्रम से मजा ले रहे सोशल मीडिया के सुधी जनों की पोस्टों और टिप्पणियों को देखकर मुझे अपने गाँव का मरहूम शख्स अमरू मडवाण याद हो आता है. (Maharashtra Politics and Amru Madwal )

एक जमाना था जब हमारे लोग कृषि में उपयोग के चलते पशुधन, खासकर बैलों को सबसे मूल्यवान निधि समझते थे लेकिन अमरू मडवाण का ख्याल इस बारे मे कुछ अलहदा था. बाकी लोग जहाँ बैलों को किसी मूल्यवान संपति की तरह बडी हिफाजत से उन्हे चराते चुगाते वहीं अमरू मडवाण को बैल लड़ाने मे बडा आनन्द आता. (Maharashtra Politics and Amru Madwal )

पहाड़ की पतली पगडंडियों से गुजरते हुए अमरू अक्सर अपने बैल को किसी दूसरे के बैल से लड़ाता जिसके चलते लड़ने वाले बैलों का खाई में गिरने का डर हमेशा बना रहता. अमरू की इस हरकत के चलते लोगों ने अपने बैलों पर नजर रखनी शुरू कर दी.

अमरू के पास कुल जमा एक जोड़ी बैल थे. जब बाकी गाँव के लोगों ने अपने बैलों को अमरू के बैलों से लड़ाने को मना कर दिया तो एक दिन तमाशे के शौकीन अमरू मडवाण ने अपने दोनो बैलों को आमने सामने हाँक दिया. फिर क्या था, अमरू मडवाण के दोनो बैल एक दूसरे पर पिल पडे. अमरू के दोनो बैलों ने बहादुरों की तरह एक दूसरे से लड़ाई लड़ी, सींगों को लहू-लुहान किया, जख्म खाए और लड़ते,लड़ते नीचे की ओर उतर रही एक गहरी खाई मे समा गये. (Maharashtra Politics and Amru Madwal)

अमरू इस लडाई के दौरान शुरू से आखिर तक कभी उत्तेजित तो कभी उद्वेलित होते हुए तालियां पीटता रहा. रण भूमि में अपने दोनो बैलों को कुर्बान करने के बाद अमरू जब घर को लौट रहा था तो बगल में मवेशी चरा रहे एक बुजुर्ग ने अमरू से कहा –


“अमरू भाई, तुम्हारे बैल तो अब नही रहे, इस बार खेत मे हल कैसे लगाओगे.”


अमरू ने प्रफुल्लित होते हुए कहा – ”खेतों मे हल लगाने के लिए बैल नही रहे तो क्या हुआ, मनोरंजन तो पूरा पूरा हुआ. “

तो मितरो, महाराष्ट्र के इस सियासी ड्रामे के दौरान आपके मनोरंजन मे कोई कमीबेशी नही रहनी चाहिए, बाकी डेमोक्रेसी की ऐसी की तैसी होती हो तो होती रहे, आपको और हमें इससे क्या.

-सुभाष तराण

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

स्वयं को “छुट्टा विचारक, घूमंतू कथाकार और सड़क छाप कवि” बताने वाले सुभाष तराण उत्तराखंड के जौनसार-भाबर इलाके से ताल्लुक रखते हैं और उनका पैतृक घर अटाल गाँव में है. फिलहाल दिल्ली में नौकरी करते हैं. हमें उम्मीद है अपने चुटीले और धारदार लेखन के लिए जाने जाने वाले सुभाष काफल ट्री पर नियमित लिखेंगे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

Mafia Casino on sivusto, jossa onnellinen pyörähtää käyntiin Suomessa

Suomalaiset ovat löytäneet nopeasti reittinsä Mafia Casinolle https://mafias-casino.com/fi-fi/. Se on luotettava ja jännittävä pelipaikka, joka…

22 seconds ago

Casinova-pelialusta Lupaa Vauhdikkaat Nostot, Suuret Tarjoukset ja Jatkuvaa Hauskanpitoa Suomen markkinoilla

Kasinopelaaminen Suomen alueella vaatii turvallisen ja mukaansatempaavan pelipaikan, ja Casinova Casino nousee vahvasti mieliin tämänkaltaisena…

31 seconds ago

DudeSpin Casino – Doe Jouw Lievelings Spellen Beveiligd in België

Aan Belgische deelnemers die een veilig en plezierig online gokhal opzoeken, is DudeSpin Casino een…

1 minute ago

Live-Casinounterhaltung auf Spitzenklasse bei Spinsy Casino für Belgien

Wer die iGaming-Szene durchschaut, weiß genau: Zahlreiche Live Casinos bieten an das Erlebnis eines authentischen…

2 minutes ago

Lokacija gdje se zabava i pobjeda spajaju za Hrvatsku u AlaWin Casinu

Poznavatelji online gaming scene prepoznaju da se platforme često razlikuju samo po vanjskim detaljima https://alawins.com/hr-hr/.…

2 minutes ago

Play Safely with Regulated Games at Duffspin Casino

My primary focus when picking an online casino is security. Nothing else matters if the…

4 minutes ago