समाज

शादी में आये मेहमानों का मल बह रहा है औली में

यह तो होना ही था!

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और सरकार की आय में बढ़ोत्तरी करने के नाम पर अब विख्यात हो चुकी जिस शादी के लिए औली के बुग्याल को किराए पर चढ़ा दिया गया था, वहां अब उसके कुपरिणाम दिखाई देने शुरू हो गए हैं. (Auli Overflows with Excreta after Wedding)  

औली में शादी कीजिये और बद्री-केदार के प्रांगणों में डिस्को

प्रदेश भर के अनेक हलकों से इस आयोजन को न किये जाने की मांग उठी थी लेकिन सरकार के कान पर जूँ तक न रेंगी और उसने जो करना था वही किया. न्यायालय ने भी इस मामले में देरी हो चुकने की बता कहते हुए कुछ ख़ास एक्शन नहीं लिया. (Auli Overflows with Excreta after Wedding)

मजा बड़ी चीज है चचा! पहाड़ से हमें क्या लेना देना!

एक सुरम्य और शांत हिमालयी चारागाह को अमीरों की ऐशगाह बना देने के क्या दुष्परिणाम होंगे इस बाबत भी कई बातें कही जा चुकी थीं अलबत्ता जैसा हमने पहले कहा जिसने जो करना था वैसा किया.

बारिश होते ही बजबजा उठे कच्चे सीवर टैंक

अखबारों में उस कचरे और कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों की असंख्य फोटो छपे अभी बहुत समय नहीं बीता है, जिसे गुप्ता ब्रदर्स वाली इस महंगी शादी ने बतौर तोहफा उत्तराखंड वालों के लिए छोड़ा था कि हालिया रिपोर्टें और भी खौफनाक मंजर दिखला रही हैं.

औली में करोड़ों के तमाशे के बाद पहाड़ का क्या होगा?

बरसातों का मौसम आ चुका है. पहली ही बरसातों के बाद औली में जो दिख रहा है उसे देख कर वितृष्णा कम हो रही है, लज्जा और असहायता अधिक महसूस हो रही है. शादी में आये मेहमानों के निपटान के वास्ते सीवर के जो गड्ढे बनाए गए थे वे अब बजबजा कर बाहर निकल आये हैं और मेहमानों द्वारा छोड़ा गया मल खुले में बहता हुआ ढलानों पर उतर रहा है. जाहिर है बदबू तो होगी ही लेकिन इस के कारण हो सकने वाली संक्रामक बीमारियों के बारे में सोचें तो रूह काँप उठती है.

यकीन न आ रहा हो तो आज के स्थानीय अखबार उठाकर देख लीजिये.

दैनिक जागरण की खबर

पर्यावरण को आज दुनिया भर की सरकारों के एजेंडे के टॉप पर होना चाहिए था! ख़ास तौर पर देश भर को जीवन देने वाले हिमालय में किसी भी तरह का एक भी कदम उठाने से पहले सौ बार सोचा जाना चाहिए था! लेकिन ये आसानी से समझ में आ सकने वाली वे बातें हैं जो नीति-निर्धारकों के पल्ले न जाने क्यों नहीं पड़तीं.

जय देवभूमि! जय उत्तराखंड!

उत्तराखंड में वैडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाएं       

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • पर्यावरण बचाने के नाम पर अरबो का वारान्यारा तो हो ही रह है, अब उत्तराखंड की अपनी सरकार ने औली में जो किया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। हिमालय तफरीह करने और भौंड़े मनोरंजन का स्थान कतई नहीं। केदारनाथ त्रासदी से यदि नही सिख पाए तो इत्मिनान रखिए अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago