Featured

नंदा देवी राज जात के अनूठे फोटो

उत्तराखंड में प्रत्येक बारह वर्ष में होने वाली ऐतिहासिक नंदा देवी राज जात भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी यानी नन्दाष्टमी को की जाने वाली एक देवयात्रा है जिसे कुमाऊँ में अल्मोड़ा और गढ़वाल के सीमान्त जनपद चमोली की कन्या की विदाई के रूप में मनाया जाता है.

यहाँ के लोगों की आस्था है कि कैलाश वासी भगवान् शिव को पति के रूप में वरण करने वाली नन्दा (पार्वती) इसी क्षेत्र की पर्वतीय कन्या थी जो प्रतिवर्ष अपनी ससुराल यानी त्रिशूल पर्वत (बधाण) से श्रावण मॉस में कुछ दिनों के लिए अपने परिजनों से मिलने के लिए अपने मायके चांदपुर आती हैं और नन्दाष्टमी के कुछ दिन पूर्व यहाँ के सभी बड़े-बूढ़े-बच्चे उसे सभी आवश्यक भेंट-सौगात के साथ स्नेहपूर्वक ससुराल के लिए विदा करते हैं.

इसी वार्षिक अनुष्ठान को नन्दा जात कहा जाता है लेकिन इसके अतिरिक्त प्रत्येक बारह वर्षों के बाद यहाँ के राजवंशीय कुंवारों द्वारा उसे ससुराल भेजने को जो समारोह सरीखा विशिष्ट राजकीय आयोजन किया जाता है, उसे नंदा राज जात के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि गढ़वाल के राजा शालिपाल ने इस की शुरुआत सातवीं शताब्दी में की थी.

नंदा जात हर साल अगस्त-सितम्बर में होती है. यह कुरूड़ के नन्दा मन्दिर से शुरू होकर बेदनी तक जाकर वापस आती है. नंदा राज जात हर बारह वर्षों में होती है. इस यात्रा में लगभग ढाई सौ किलोमीटर की सघन वनों, पथरीले दुर्गम रास्तों और चोटियों-दर्रों की यात्रा तय की जानी होती है.

पिछली बार यह यात्रा वर्ष 2014 में हुई थी. देश विदेश से बड़ी संख्या में आ कर लोगों के इस में शिरकत की थी.

इस भव्य धार्मिक आयोजन के कुछ अनूठे फोटोग्राफ ले कर आये हैं जयमित्र सिंह बिष्ट.

नंदा राज जात के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारी यह पोस्ट भी पढ़ें : आस्था और जीवट का महाकुम्भ है नंदा राजजात यात्रा

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

राज जात में ढोल वादक

होमकुंड: राज जात का आख़िरी पड़ाव

होमकुंड

होमकुंड

राज जात से वापसी में भीड़

वाण गाँव में नंदा देवी के भाई लाटू देवता का मंदिर

वाण गाँव में छंतोली

शैल समद्र से होमकुंड के रास्ते

शैल समुद्र से होमकुंड के रास्ते

अल्मोड़ा में राज जात का पहला दिन

छानी गाँव से गुजरते हुए

सोमेश्वर महादेव के मन्दिर में

वाण से आगे

छानी गाँव की तरफ

वाण गाँव में पूजा

[वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री]

 

जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कर्ज पर युधिष्ठिर का जवाब : लोककथा

बड़ी पुरानी बात है. पांडु राजा के पाँच पुत्र थे, पांडव और धृतराष्ट्र के सौ…

6 hours ago

दिव्य आम का स्वाद जीभ पर नहीं पेट के सबसे चोर हिस्से पर कब्ज़ा जमाता है

हमारे इलाक़े में लंगड़ा आम अमूमन इन्हीं दिनों यानी जून के तीसरे-चौथे हफ़्ते में सलीके…

6 hours ago

उत्तराखंड राज्य की अवधारणा किसी एक नेता या आंदोलन से नहीं बनी

पिछली कड़ी : एटकिंसन : पहाड़ आधारित प्रशासन का निर्माता हिमालय को जानने समझने व…

2 weeks ago

एक ‘युवा’ एथलीट जिनकी उम्र 92 वर्ष है!

आम तौर पर एक उम्र के बाद व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अशक्त, बेबस…

2 weeks ago

रिंगाल: पहाड़ की बुनावट में छिपा रोजगार और जीवन

पहाड़ों में जीवन हमेशा प्रकृति के साथ जुड़कर चला है. यहाँ जंगल सिर्फ पेड़ों का…

2 weeks ago

हिमालय के गुमनाम नायक की कहानी

इस तस्वीर में आपको दिख रहे हैं "पंडित नैन सिंह रावत" — 19वीं सदी के उन महान…

1 month ago