अल्मोड़ा का दशहरा इसमें बनाए जाने वाले रावण परिवार के कलात्मक पुतलों के लिए प्रसिद्ध है. दशहरा महोत्सव की शुरुआत से अब तक अल्मोड़ा के दशहरे ने एक लंबा सफर तय किया पर आज भी जो चीज़ नहीं बदली है वो है अल्मोड़ा के कलाकारों का जोश जो दिन रात कड़ी मेहनत कर पुतले बनाते हैं.
(Almora Dashhara Photos 2022)
इन पुतलों की साज सज्जा में ये लोग बहुत बारीकी से काम करते देखे जा सकते हैं अन्तिम तैयारियों के समय रात के 2 से 3 बजे तक पुतला समितियों के कलाकारों को पुतलों पर काम करते देखा जा सकता है.
दशहरे के दिन बड़ी धूम धाम से इन पुतलों को नगर भ्रमण कराया जाता है उनसे पहले नगर में बनने वाली दुर्गा माता की शोभा यात्रा भी निकाली जाती है. अल्मोड़ा और नगर के आसपास रहने वाले लोग बड़े शौक से इस दिन का सालभर से इंतजार करते हैं और बड़ी संख्या में पुतलों के इस मेले को देखने आते हैं.
(Almora Dashhara Photos 2022)
देखिये इस साल अल्मोड़ा में कल सम्पन्न हुए दशहरा मेले की तस्वीरें. सभी तस्वीरें काफल ट्री के अनन्य साथी जयमित्र सिंह बिष्ट द्वारा ली गयी है-
जयमित्र सिंह बिष्ट
अल्मोड़ा के जयमित्र बेहतरीन फोटोग्राफर होने के साथ साथ तमाम तरह की एडवेंचर गतिविधियों में मुब्तिला रहते हैं. उनका प्रतिष्ठान अल्मोड़ा किताबघर शहर के बुद्धिजीवियों का प्रिय अड्डा है. काफल ट्री के अन्तरंग सहयोगी.
इसे भी पढ़ें: सोमेश्वर से धान की रोपाई की जीवंत तस्वीरें
काफल ट्री का फेसबुक पेज : Kafal Tree Online
Support Kafal Tree
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
What Is the DK88 Casino Promo Code?How To Claim The DK88 Casino Promo CodeUnderstanding The…
Why Choose DK88? Licensing, Security and Local AppealStep‑by‑Step DK88 Casino Registration ProcessPreparing Your DocumentsCreating Your…
DK88 Casino Registration: Practical Guide for Malaysian Players Welcome to the ultimate walkthrough of DK88…
Getting Started: Registration & First StepsVerification and KYCNavigating the DK88 Casino App InterfaceKey Features at…
Why DK88 Malaysia Casino Stands OutRegistration & Getting StartedBonuses & PromotionsGame Selection – Slots, Live…
आपको मुनस्यारी की दुर्लभ राजमा कि तलाश है या फिर कुमाऊं-गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों…