Categories: Featured

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में जाड़ों के दिनों में पाला सड़क हादसों की प्रमुख वजह बनता है. आज सड़क के पाले में गाडी फिसलने की वजह से भाजपा संसद और प्रदेश भाजपा नेता अजय भट्ट का वहां दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है.

आज सांसद अजय भट्ट ओखलकांडा की जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत में मोटर मार्ग का शुभारम्भ करने जा रहे थे. जब उनकी गाड़ी भीमताल ब्लॉक के पदमपुरी पहुंची तभी सड़क में पाला पड़े होने की वजह से उनका वाहन उसमें फिसल गया और पहाड़ी से जा टकराया. इस हादसे के दौरान काफिले की तीं अन्य कारें भी आपस में टकरा गयीं. गनीमत रही कि इस दुर्घटनाग्रस्त में जान-माल की किसी तरह की हानि नहीं हुई.

अजय भट्ट को इस सड़क हादसे में अजय भट्ट के पैर में मामूली खरोंच आयी है. दुर्घटना के बाद अजय भट्ट कार्यक्रम को विधिवत जारी रखते हुए दूसरे वाहन से ओखलकांडा पहुंचे और मोटर मार्ग का शुभारम्भ किया.

इस दौरान अजय भट्ट के साथ पूर्व जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित आर्या, रामनगर भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र रावत भी सफर पर थे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

2 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

2 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

2 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago