फोटो : www.newstodaynetwork.com से साभार
उत्तराखंड के चमोली जिले से एकबार फिर बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है. चमोली में देवाल-घेस मोटरमार्ग आज एक मैक्स वाहन खाई में गिर पड़ा. घटना के समय वाहन में यात्रियों की संख्या 18 बताई जा रही है.
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है. मृत लोगों की संख्या के विषय में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
शनिवार को गाँव में एक युवक की मृत्यु के बाद आज सुबह गाँव वाले उसकी अंत्येष्टि के लिये एक वाहन में जा रहे थे. गाँव से तीन किमी की दूरी पर ही वाहन खाई में गिर गया.
वाहन के गिरने के कारणों पर भी अभी तो कोई निश्चित बात सामने नहीं आई है. प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी और रैस्क्यू का कार्य जारी है.
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना कम होते नज़र नहीं आ रहे हैं. पिछले 21 सितम्बर को ही चमोली-सैंजी मोटर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हुई थी.
-काफल ट्री डेस्क
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…
पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…
पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…
ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…
उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…
पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…