समाज

मसूरी में 15000 प्लास्टिक बोतलों से बनी उम्मीद की दीवार

भारत में 80 प्रतिशत प्लास्टिक को बिना रीसाइकल किये ही फेंक दिया जाता है. आज हमारे घरों में रसोई घर से लेकर पाखाने तक प्लास्टिक घुसा हुआ है. ऐसे में एक शहर जहां पर्यटन अधिक होता हो वहां प्लास्टिक और बड़ी समस्या बन जाती है.

मसूरी के पास बंगलो की कांडी नाम के गांव के लोगों ने 15000 प्लास्टिक की बोतलों से बनाई है उम्मीद की दीवार. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक ख़बर के अनुसार यह दीवार 12 फीट ऊंची और 1500 फीट लम्बी है.

दीवार को म्यूजियम ऑफ़ गोवा के फाउंडर सुबोध केरकर ने किया है. मसूरी के स्कूल और कॉलेज के 50 बच्चों और कैम्पटी फॉल के नजदीक स्थित बंगलो की कांडी गांव की महिलाओं ने इस दीवार को बनाने में सहायता की. दीवार के निर्माण के लिये प्रयोग में लाई गयी सभी प्लास्टिक को बोतलें आस-पास के क्षेत्रों से ही उठाई गई हैं.

इस दीवार के माध्यम से कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन का एक मजबूत सन्देश दिया गया है. इस संबंध में गांव की सरपंच रीना रंगाद का कहना है कि इस दीवार के माध्यम से यहां न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी बल्कि उन तक प्लास्टिक के रियूज का एक सन्देश भी जायेगा. दीवार का उद्घाटन मसूरी के पास बंगला की कंडी गांव की रहने वाली ग्राम प्रधान रीना रंगल ने किया

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस उम्मीद की दीवार से हमारा गांव और सुंदर दिख रहा है जब लोग इस दीवार को देखने आयेंगे तो उन्हें प्लास्टिक के रचनात्मक पुनः उपयोग के बारे में भी सीखने को मिलेगा.

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

10 hours ago

देवदार या देव दारु

देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…

4 days ago

कसारदेवी : जहां स्वर्ग के सबसे करीब होने का अहसास होता है

“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…

4 days ago

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 weeks ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

3 weeks ago