हैडलाइन्स

नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

आप काफल ट्री की आर्थिक मदद कर सकते हैं

.

बीते दिन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अचानक उत्तराखंड पहुंचने की खबर वायरल हुई. भवाली हैलीपैड के पास दोनों की अपनी बेटी के साथ तस्वीर सोशियल मीडिया पर खूब शेयर की जाने लगी और अलग-अलग तरह के कयास लगाये जाने लगे.
(Virat Kohli Anushka Shrma Uttarakhand)

दरसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उत्तराखंड कैंची धाम मंदिर में दर्शन के लिये आये हैं. कैंची धाम मंदिर का नाम बाबा नीम करौली से जुड़ा है. विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बाबा नीम करौली पर विशेष आस्था रखते हैं. बाबा नीम करौली पर परिवार की आस्था की बात पिछले एशिया कप के दौरान जगजाहिर हुई.

दरसल लम्बे समय से ख़राब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने जब एशिया कप में अपनी फॉर्म हासिल की तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक इन्स्टा स्टोरी शेयर की. इस स्टोरी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बाबा नीम करौली का आभार व्यक्त किया था.
(Virat Kohli Anushka Shrma Uttarakhand)

आज सुबह ही विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग बाबा कैंची धाम दर्शन के लिए गये. कैंची धाम ने उन्होंने बाबा नीम करौली को स्मरण किया. कैंची धाम में विराट कोहली की तस्वीरें सोशियल मीडिया में वायरल होने लगी.

कैंची धाम भवाली से कुछ दूरी पर स्थित है. यह धाम बाबा नीम करौली से जुड़ा है. अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के सन्त बाबा नीम करौली अथवा नीब करौरी के चमत्कारों के संबंध में प्रचुर साहित्य उपलब्ध है न कि हिन्दी में, अपितु सात समन्दर पार उनके भक्तों ने दूसरी भाषाओं में बहुत कुछ लिखा है. गूगल पर सर्च करते ही वीडियो और इमेजेज से लेकर उनके चमत्कारों के किस्से कहानियों के प्रसंग पटे पड़े हैं. बाबा नीम करौली के विषय में अधिक जानने के लिये यहां पढ़ें: ऐसे बना था नीमकरौली महाराज का कैंची धाम मंदिर
(Virat Kohli Anushka Shrma Uttarakhand)

–काफल ट्री डेस्क

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

11 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago