हैडलाइन्स

मुर्दे के इंतजार में 3 करोड़ का प्रोजेक्ट और रास्ते में मरीज छोड़ एंबुलेंस में सोता चालक ‘उत्तराखंड समाचार’

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

उत्तराखंड राज्य के विषय में अक्सर कहा जाता है कि इस राज्य के लोग पिछले दो दशकों से बस ठगे गये. बात इस हद तक बढ़ गयी है कि अब तो दावा किया जाने लगा है कि ठगने का खेल ओलम्पिक में आया तो स्वर्ण, रजत और कास्य भारत की झोली में आयेंगे. जिस तरह बिना आग के धुंवा नहीं उठता उसी तरह यह दावा भी हवा में नहीं किया जाता. दैनिक अख़बार हिन्दुस्तान में छपी दो खबरों को पढ़कर इस राज्य की असल स्थिति पता चलती है.
(Uttarakhand News)

पहली खबर कुमाऊं का द्वार कहे जाने वाले काठगोदाम से है. नैनीताल जिले में स्थित काठगोदाम में साल 2020 से 2.91 करोड़ का एक प्रोजेक्ट गुड़गांव की एक कम्पनी कर रही है. प्रोजेक्ट के तहत कम्पनी को रानीबाग में 12,812 वर्ग फीट भूमि पर विद्युत शवदाह गृह बनाने का काम मिला. जिसका लोकार्पण बीते 30 नवम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया गया है लेकिन शवदाह गृह अब तक काम में नहीं लाया जा सका है.

खबर के अनुसार गुड़गांव की प्राइवेट कम्पनी के दो एक्सपर्ट शवदाह गृह का संचालन करने के लिये भी बुला लिये गये हैं लेकिन प्रोजेक्ट फ़िलहाल ठप है. प्रोजेक्ट ठप होने के पीछे तर्क है कि शवदाह गृह का ट्रायल करने के लिये लावारिस लाश खोजी जा रही है.
(Uttarakhand News)

दूसरी खबर बागेश्वर से है. इस खबर के अनुसार 108 एंबुलेंस का चालक और अन्य कर्मी नशे में धुत होकर गाड़ी में सो गये और मरीज को सड़क पर छोड़ दिया. जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा अल्मोड़ा रिफर किया गया यह मरीज रात के 10 बजे अल्मोड़ा को रवाना किया गया. 7 किमी बाद चालक हरीश उप्रेती और चन्द्रशेखर जोशी ने शराब पी और एंबुलेंस में आकर सो गये.

बाद में स्थनीय नेता और प्रशासनिक अधिकारियों के दखल के बाद मरीज को अल्मोड़ा रवाना किया गया. मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है.         
(Uttarakhand News)

नोट– दैनिक अख़बार हिन्दुस्तान में छपी भानु जोशी और बागेश्वर संवादाता की रपट के आधार पर.

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago