Featured

भाजपा का क्लीन स्वीप : उत्तराखंड लोकसभा चुनाव लाइव

आज शाम तक उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद हो जायेगा. राज्य में मतगणना से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
(Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024 LIVE)

4 जून 2024
समय : 07.52 pm

हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीत की आधिकारिक खबर आ चुकी है. हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत को एक लाख चौसठ हजार मतों से शिकस्त दी. अन्य तीन सीटों में भी भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर हैं जिसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत

4 जून 2024
समय : 06.20 pm

उत्तराखंड में लोकसभा सीट का पहला परिमाण घोषित हुआ. भाजपा के अजय भट्ट ने नैनीताल सीट पर तीन लाख चौतींस हजार वोट से जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाई. भाजपा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी शिकस्त दी. खबर लिखे जाने तक भाजपा अन्य चार लोकसभा सीटों पर भी बढ़त बनाये हुए है इन सभी सीटों के नतीजे किसी भी समय चुनाव आयोग द्वारा घोषित किये जा सकते हैं.

अजय भट्ट : नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद

4 जून 2024
समय : 02.55 pm

नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 317345 वोट से आगे
अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा 216011 वोट से आगे
टिहरी गढ़वाल से भाजपा माला राज्यलक्ष्मी शाह 220343 वोट से आगे
पौड़ी गढ़वाल से भाजपा अनिल बलूनी 140679 वोट से आगे
हरिद्वार से भाजपा  त्रिवेंद्र सिंह रावत 117856 वोट से आगे

4 जून 2024
समय : 12.36 pm

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. अल्मोड़ा, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के प्रत्याशी क्रमशः 154352, 230056 और 104079 वोटों से आगे हैं. नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 230056 से आगे चल रह हैं. टिहरी लोकसभा सीट में लम्बे समय तक दुसरे स्थान पर रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार अब तीसरे नम्बर पर हैं. टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह भाजपा प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी से 104079 वोटों से आगे हैं.

पांचों सीटों में मतगणना के रुझान

4 जून 2024
समय : 10.45 am

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाये हुए है. देखिये उत्तराखंड की किस सीट पर कौन कितने वोटों से आगे हैं.

टिहरी गढ़वाल
हरिद्वार
पौढ़ी गढ़वाल
अल्मोड़ा
नैनीताल-उधमसिंह नगर

4 जून 2024
समय : 9.30 am

अल्मोड़ा से अजय टम्टा आगे
नैनीताल से अजय भट्ट आगे
हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे
पौड़ी से अनिल बलूनी आगे
टिहरी से महारानी राज्य लक्ष्मी शाह आगे

4 जून 2024
समय : 9.00 am

अब तक प्राप्त रुझानों में हरिद्वार-नैनीताल, अल्मोड़ा समेत पांचों संसदीय सीटें पर बीजेपी प्रत्याशियों की बढ़त. हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बढ़त बनाये हुए हैं. हरिद्वार संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2700 वोटों से आगे चल रहे हैं. त्रिवेंद्र सिंह रावत को अभी तक 3087 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को 387 वोट मिले है. गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के बीच टक्कर है. बीजेपी प्रत्याशी बलूनी पहले राउंड के बाद 867 मतों से आगे चल रहे हैं. टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 1389 मतों से आगे. भाजपा को 2056, कांग्रेस को 668 और निर्दलीय प्रत्‍याशी बॉबी पंवार को 959 वोट मिले हैं.

4 जून 2024
समय : 8.00 am

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्ट्रांग रूम से पोस्टल बैलेट व ईवीएम को बाहर निकाला रहा है. मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

1 week ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago