हैडलाइन्स

26 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन राजभवन में किया जाएगा सम्मानित

राज्य के बेसिक और माध्यमिक स्तर के 26 शिक्षकों को पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन राजभवन में सम्मानित किया जाएगा. राजभवन से अनुमति मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने इसकी घोषणा कर दी. सचिव-राज्यपाल ने बताया कि राज्य के हर जिलों से दो-दो शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है. गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड से सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों को 4 सितंबर को देहरादून बुलाया गया है। इन सभी को  राज्यपाल सचिवालय परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

जिला  माध्यमिक स्तर, प्राथमिक स्तर
पौड़ी गढ़वाल  नवीन सिंह, कुमुद रावत
पिथौरागढ़  राजीव कुमार, गिरीश चंद्र जोशी
रुद्रप्रयाग  दर्शन सिंह रावत, रेखा पुजारी
टिहरी गढ़वाल  शशि नेगी, ऊषा त्रिवेदी
उत्तरकाशी  सोमेंद्र सिंह, चंद्रकला शाह
ऊधमसिंह नगर  धर्मेंद्र सिंह, किरण शर्मा

अल्मोड़ा  राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपा आर्य
बागेश्वर  आलोक पांडे, कमला परिहार
चमोली  पुष्पा कनवासी ,विक्रम सिंह
चंपावत  राजेंद्र कुमार, रेखा बोरा
देहरादून  मधु कुकसाल, अरविंद सिंह सोलंकी
हरिद्वार  पूनम शर्मा, अवनीश चौहान
नैनीताल  महेश चंद्र जोशी, ममता धामी

यह वर्ष पुरस्कारों के लिहाजा से उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए अभी तक निराशाजनक ही रहा है. गौरतलब है कि विगत वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उत्तराखंड से सात शिक्षकों का चयन हुआ था. इसमें प्रारंभिक शिक्षा के चार और माध्यमिक के तीन शिक्षक शामिल थे. लेकिन इस  वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए एक भी शिक्षक का चयन न होने से सभी हैरान हैं. प्रदेश के 26 शिक्षकों को गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड की घोषणा के बाद निराशा जरुर कम हुई है.

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

1 day ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

3 days ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

3 days ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

6 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

6 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

3 weeks ago