हैडलाइन्स

उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री यशपाल आर्य अपने विधायक पुत्र संजीव के साथ कांग्रेस में शामिल

2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड सरकार में मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य आज पुनः कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, भूतपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत महत्वपूर्ण नेताओं की मौजूदगी में यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
(Yashpal Arya & Son Sanjeev)

यशपाल आर्य ने कहा कि इन पाँच सालों में भाजपा में उन्हें कभी भी उचित मान-सम्मान नहीं मिला. पार्टी ने उनका फायदा चुनाव में खूब उठाया लेकिन उन्हें कभी भाजपा का अपना नहीं समझा गया. भाजपा उनके साथ हमेशा भेदभाव पूर्ण रवैया अख्तियार किये रही. इसलिए वे भाजपा से त्यागपत्र देते हुए कांग्रेस में घर वापसी कर रहे हैं. आर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दोबारा से राज्य की सत्ता पर लाना उनका मिशन है.

यशपाल आर्य उत्तर भारत के प्रमुख दलित नेताओं में से हैं. उनके जाने से भारतीय जनता पार्टी को काफ़ी नुकसान होने की संभावना है. इससे पहले यशपाल आर्य कांग्रेस सरकार में भी मंत्री पद पर रहे थे. दो बड़े विधायाकों के कांग्रेस जहां मजबूती का दावा कर रही है वहीं भाजपा जवाब देने से बचती नजर आ रही है.

कांग्रेस द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेस में हरीश रावत ने कहा कि जब राहुल गांधी ने यशपाल आर्य से बातचीत के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्टी में अंतर के विषय में पूछा तो उन्होंने बताया की कांग्रेस के भीतर आंतरिक लोकतंत्र है और लोकतंत्रिक मूल्यों की वैल्यू है. कांग्रेस के भीतर अपनी बात सबल तरीके से कही जा सकती है और अपनी असहमति व्यक्त की जा सकती है. दूसरा अंतर यह है कि कांग्रेस दिल से दलित से गरीब से जरूरतमंद से प्यार करती है जबकि वहां दलित को केवल शोपीस की तरह इस्तेमाल किया जाता है.
(Yashpal Arya & Son Sanjeev)

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

धरती की 26 सेकंड वाली धड़कन: लोककथा और विज्ञान का अद्भुत संगम

दुनिया के अनेक लोक कथाओं में ऐसा जिक्र तो आता है कि धरती जीवित है,…

23 hours ago

कथा दो नंदों की

उपकोशा की चतुराई, धैर्य और विवेक से भरी कथा के बाद अब कथा एक नए…

23 hours ago

इस बदलते मौसम में दो पहाड़ी रेसिपी

पहाड़ों में मौसम का बदलना जीवन की गति को भी बदल देता है. सर्दियों की…

2 days ago

अल्मोड़े की लखौरी मिर्च

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक संपदा, पारंपरिक खेती और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है. पहाड़…

2 days ago

एक गुरु की मूर्खता

केरल की मिट्टी में कुछ तो है, या शायद वहाँ की हवा में, जो मलयालियों…

2 days ago

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं तो जरूर पढ़ें एकलव्य प्रकाशन की किताबें

अगर आपके घर में बढ़ते बच्चे हैं, तो उनके भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी केवल…

2 days ago