हैडलाइन्स

कोविड से बचाव के लिये उत्तराखंड के विधायक अब ‘विधायक निधि’ से 1 करोड़ खर्च सकते हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों के तहत लिये गये इस फैसले के तहत अब राज्य के विधायक अपनी ‘विधायक निधि’ से कोविड कार्यों हेतु खर्च कर सकते हैं.
(Uttarakhand Government Helping People)

अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि

उत्तराखंड में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए राज्यहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इस के अंतर्गत राज्य सरकार ने विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए तक के कोविड कार्यों को करवाने हेतु स्वीकृति दे दी है. प्रदेश के सभी विधायक अपनी विधायक निधि से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कोविड रोकथाम संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं पर एक करोड़ रुपए तक खर्च कर सकते हैं. सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और विशेषकर सूदूरवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को कोविड की जंग जीतने में मदद करेंगे.

इस घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से अपील की है कि सभी विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इस निधि का सर्वोत्तम उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की कोशिश करें.

प्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है. उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी इस लिंक के माध्यम से आप राज्य में कोविड संबंधी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं :

COVID19MANAGEMENT
(Uttarakhand Government Helping People)

राज्य के किसी भी जिले में कोविड के रोगी के लिये बिस्तर को ऑनलाइन इस लिंक पर देखा जा सकता है :

Availability of Beds in Hospital
(Uttarakhand Government Helping People)

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

16 hours ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

17 hours ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

17 hours ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

18 hours ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

19 hours ago

सिंधुजा की कविता : स्मृति यात्रा

दुनिया बड़ी तेजी से बदल रही है. (Smriti Yatra Poem by Sindhuja) शायद हर पीढ़ी,…

6 days ago