Featured

भाजपा के कद्दावार नेता और उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लम्बी बीमारी के बाद आज शाम अमेरिका में निधन हो गया. दिल्ली के बाद फिलहाल उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था.

वे उत्तराखंड की राजनीति में कद्दावार नेता माने जाते थे. उन्हें साफ़-सुथरी राजनीति करने वाला नेकदिल इंसान माना जाता था. वे वित्त मंत्रालय के साथ ही आबकारी, पेयजल, संसदीय कार्य, विधायी कार्य, व्यावसायिक कर व अन्य कई विभाग भी संभाल रहे थे.

पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत का जन्म नवम्बर 1960 में पिथौरागढ़ के ही गंगोलीहाट में हुआ था.ए उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1998 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के रूप में हुई. वे 2002 से 2007 तक पिथौरागढ़ विधानसभा से निर्वाचित हुए. वे उत्तराखंड विधानसभा के पहले अध्यक्ष भी रहे.

प्रकाश पंत लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. फरवरी में बजट पेश करने के दौरान बेहोश हो जाने के बाद से उनका इलाज किया जा रहा था. इस दौरान उन्हें पहले दिल्ली के राजीव गाँधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. दिल्ली में उनकी तबियत में सुधार होने के बाद वह देहरादून आ गए. इस दौरान पुनः तबियत बिगड़ने पर उन्हें पहले दिल्ली और फिर अमेरिका ले जाया गया. जहाँ आज शाम अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के अस्पताल में अंतिम सांस ली.

प्रकाश पंत अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व 2 पुत्रियों को छोड़ गए हैं.

उनकी मृत्यु से भाजपा ने एक कुशल नेता खो दिया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों ने उनके निधन पर अपना शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक एवं कल 6 जून का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर शोक सन्देश लिखा

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago