Categories: खेलदेश

भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-15 सैफ कप 2018

भारत की अंडर-15 महिला फुटबाल टीम ने दक्षिण एशियाई फुटबाल फैडरेशन ( सैफ ) कप जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को 1-0 से हराया. प्रतियोगिया का फाइनल मैच भूटान के थिम्पू शहर में शनिवार की शाम खेला गया. 2017 में बांग्लादेश में आयोजित किये गये अंडर-15 महिला सैफ मुकाबले में बांग्लादेश ने ही भारत को एक-शून्य से हराया था. पिछले बार की विजेता टीम को हराकर भारतीय टीम ने अपना पुराना हिसाब चुकता किया.

मैच के पहले हाफ तक किसी भी टीम ने कोई भी गोल नहीं दागा था. मैच के दुसरे ही मिनट में भारतीय फारवर्ड खिलाड़ी अवंती को गोला का एक मौका मिला जिसे वह चुक गयी. दूसरे हाफ के 67 वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी सुनीता मुंडे ने एक शानदार गोल कर भारत को एक-शून्य की बढ़त दिला दी. जिसे भारतीय टीम ने मैच के अंत तक कायम रखा. भारत ने इससे पहले सेमी-फाईनल में नेपाल को दो-एक से हराया. इस मैच में ल्यांडा कोम और कृतिना देवी ने एक एक गोल किये थे.

फाइनल मैच के चौबीसवे मिनट में भारतीय कप्तान शिल्की देवी गोल करने से चुक गयी थी. पहेल हाफ में बांग्लादेश ने आक्रामक खेल खेला. भारतीय गोलकीपर मनीषा ने पहले हाफ में दो शानदार गोल भी बचाये. मैच के दूसरे हाफ में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही. भारतीय डिफेंडर अविका ने पूरे मैच में शानदार खेल दिखाया.

प्रियंका देवी

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी मे शिल्की देवी ने की थी. भारत की खिलाड़ी प्रियंका देवी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब मिला. मैच के पुरूस्कार वितरण समारोह की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने दुनिया भर में वायरल किकी चैलेंज के गाने पर डांस कर जीत का इज़हार भी किया. भारतीय महिला टीम के इस प्रदर्शन से सभी को भारतीय महिला टीम फुटबाल टीम के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी जताई जा रही है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

7 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago