हैडलाइन्स

शौकियाथल में पहली बार दिखा टायगर

अल्मोड़ा में शौकियाथल इलाके पास टायगर देखे जाने की खबर सोशियल मीडिया में वायरल हो रही है. रविवार के दिन पनुवानौला के कुछ लोग जगरिये को बुलाने जागेश्वर क्षेत्र के ठिकलना गांव जा रहे थे। कार से यात्रा कर रहे गांव वालों ने शौकियाथल के पास निर्माणाधीन रोड के किनारे टायगर नजर आया। कार में सवार युवकों ने चहलकदमी करते टायगर का वीडियो शूट किया. इस वीडियो को सोशियल मीडिया में वीडियो को कई बार देखा जा चुका है.
(Tiger Spotted in Almora Uttarakhand)

उत्तराखंड में टायगर तराई इलाकों में खूब देखा जाता है. पहाड़ी इलाकों में गुलदार अक्सर देखने को मिलता है. जागेश्वर क्षेत्र के शौकियाथल इलाके में भी पहले तेंदुए देखे गये हैं लेकिन यह पहली बार है जब इलाके में टायगर देखा गया. वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक क्षेत्र में अब तक कभी भी टायगर नजर नहीं आया है.

वर्तमान में इस टायगर की वर्तमान स्थिति के विषय में जानकारी नहीं है. खबरों के अनुसार युवाओं ने टायगर को देखने के बाद शोर मचाया जिसके बाद बाघ बिनसर के जगंलों की ओर चला गया. यह कयास लगाया जा रहा है कि यह टायगर कॉर्बेट पार्क से बिनसर वन्यजीव अभ्यारण होता हुआ शौकियाथल आ पहुंचा होगा.
(Tiger Spotted in Almora Uttarakhand)

उत्तराखंड राज्य में वर्तमान में कुल 570 टायगर हैं जिनमें से 270 टायगर अकेले कॉर्बेट पार्क में हैं. पिछले कुछ वर्षों में राज्य में टायगरों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है. 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में रहने वाले टायगर के इस तरह पहाड़ चढ़ने पर सभी आश्चयर्यचकित हैं.

कार्बेट पार्क रामनगर के निदेशक डॉ. धीरज पांडे दैनिक अख़बार अमर उजाला को दिए एक बयान में कहते हैं कि पिछले कुछ समय से पहाड़ में बाघों की उपस्थिति के मामले सामने आ रहे हैं. जलवायु परिवर्तन, आसान भोजन और तराई के जंगलों में इनकी बढ़ती संख्या के चलते बाघ पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं. जागेश्वर क्षेत्र में बाघ की सक्रियता का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने चाहिए.
(Tiger Spotted in Almora Uttarakhand)

–काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

3 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago