सिनेमा

‘काफल ट्री’ की थिएटर वर्कशॉप के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं

उत्तराखण्ड में थिएटर में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. ‘काफल ट्री फाउंडेशन’ और ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ द्वारा हल्द्वानी में 12 दिसंबर 2022 से 15 दिन की थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. इस थिएटर वर्कशॉप को नाम दिया गया है ‘संवाद.’ इस वर्कशॉप के लिए कोई भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है. (Theatre Workshop in Haldwani)

वर्कशॉप में थिएटर के साथ-साथ भारतनाट्यम, छाओ, बुथो जैसी नाट्य विधाओं में महारथ रखने वाली लक्षिका पाण्डे प्रतिभागियों को थिएटर की बारीकियां सिखाएंगी. मूल रूप से कांडा की रहने वाली लक्षिका फिलहाल हल्द्वानी में रह रही हैं.

वर्कशॉप में एक्टिंग, स्पीच एंड डिक्शन, वॉइस प्रोजेशन एंड मोड्यूलेशन, ब्रेथ वर्क, एलाइनमेंट, एमबॉडीमेंट ऑफ द टैक्स्ट, बॉडी मूवमेंट, इम्प्रोवाइजेशन, कैरेक्टर वर्क, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कांफिडेंस बिल्डिंग और परफॉर्मेंस मेकिंग आदि पहलुओं पर बारीकी से काम किया जाएगा.

वर्कशॉप डायरेक्टर ‘द शक्ति ऑनसेम्बल’ की संस्थापक लक्षिका पाण्डे के पास थिएटर का डेढ़ दशक का अनुभव है. भारतनाट्यम, छाओ, बुथो आदि नाट्य विद्याओं के अलावा वे योगा में भी ट्रेंड हैं. भरतनाट्यम में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने बीबीसी के लिए काम किया. कुछ समय बाद वे ‘ट्रिनिटी लबान कंज़रवेटॉयर’ लंदन में थिएटर का प्रशिक्षण लेने के लिए चलीं गयी.

बाद में उन्होंने देश के कई हिस्सों में ख़ास तौर से बम्बई में थिएटर डायरेक्टर के रूप में काम किया. आईआईटी मुम्बई, ड्रामा स्कूल मुम्बई, जेबीसीएन इंटरनेशनल स्कूल, फ्लेम यूनिवर्सिटी, पुणे, एकोले मोंदिअले वर्ल्ड स्कूल, एक्टिंग अड्डा चैनल ऑफ टाटा स्काई, शाकुंतलम फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट, देहरादून में थिएटर शिक्षक, प्रशिक्षक के तौर पर पर काम किया है. इन दिनों वे उत्तराखण्ड में थिएटर संस्कृति को बढ़ावा देने के काम में जुटी हुई हैं.

15 दिनों  की इस वर्कशॉप के आख़िरी दिन वर्कशॉप के दौरान तैयार प्रस्तुतियों का मंचन भी किया जाएगा.

इस वर्कशॉप में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ‘काफल ट्री’ के ई मेल के अलावा इन फोन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है—  9769547347 / 9690045717 / 9990005798. (Theatre Workshop in Haldwani)

रूप दुर्गापाल: अल्मोड़ा की बेटी का भारतीय टेलीविजन स्टार बनने का सफर

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

3 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

3 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

4 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

5 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

1 week ago