Featured

कल से पता लगने लगेंगे स्विस बैंकों में पैसा रखने वाले भारतीयों के नाम

स्विस बैंकों में अपना पैसा रखने वाले भारतीयों के नाम और उनके खातों की डीटेल्स कल यानी 1 सितम्बर 2019 से टैक्स अधिकारियों को मिलना शुरू हो जाएंगे. (Swiss Bank Indian Accounts News)

टाइम्स ऑफ़ इण्डिया में छपी एक खबर के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने बताया है कि काले धन को समाप्त करने के भारत सरकार के वायदे के मद्देनज़र यह एक बड़ी उपलब्धि है जिसके कारण सितम्बर का महीना शुरू होते ही स्विस बैंकों का “गुप्त युग” समाप्त होने जा रहा है. (Swiss Bank Indian Accounts News)

ध्यान रहे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) आयकर विभाग के लिए दिशानिर्देश तैयार करता है.

आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार बीते 29 और 30 अगस्त को स्विस प्रतिनिधिमंडल और सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT)के अधिकारियों के बीच हुए वार्ताओं के दौर के बाद यह फैसला आया है.

खातों के विवरणों के आदान प्रदान को तकनीकी भाषा में AEOI (आटोमेटिक एक्सचेंज ऑफ़ फायनैन्शियल अकाउंट इनफार्मेशन ) कहा जाता है जिसकी प्रक्रिया के तहत सबसे पहले वर्ष 2018 में भारतीय खातों के विवरण दिए जाएंगे. इसके अलावा इस वर्ष बंद किये गए खातों के विवरण भी मुहैया कराये जाएँगे.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

2 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago