सिनेमा

उत्तराखण्ड में बनती हैं हॉलीवुड में इस्तेमाल होने वाली शानदार तलवारें

अमरीकी टीवी कार्यक्रम गेम ऑफ़ थ्रोंस दुनिया के लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों में शुमार है. जॉर्ज आर मार्टिन की किताब पर आधारित यह टीवी कार्यक्रम भारतीय युवाओं के बीच भी ख़ासा लोकप्रिय रहा है. सिंहासन के लिये लड़ी जाने वाली रोमांचक लड़ाई प्रस्तुत करने वाली यह टीवी सीरीज 2011 में शुरू हुई थी जिसने आये दिन नये-नये रिकार्ड कायम किये.
(Swords Hollywood Uttarakhand)

कई सीजन में कही गयी इस कहानी का एक दिलचस्प पहलू उत्तराखंड से भी जुड़ा है. गेम ऑफ थ्रोन्स में दर्शाये गये फाइट सीन्स काफ़ी दिलचस्प रहे हैं और उससे दिलचस्प रहे हैं उनमें इस्तेमाल किये जाने वाले हथियार. बहुत कम लोग जानते हैं कि गेम ऑफ थ्रोन्स में इस्तेमाल की गयी लगभग सभी तलवारों को उत्तराखंड की एक कम्पनी ने बनाया है.

विंडलास स्टील क्राफ्ट नाम की कम्पनी दुनियाभर के सैन्य समारोहों में इस्तेमाल होने वाली तलवारों की अधिकारिक निर्माता है. उत्तराखंड के देहरादून में इस कपंनी की स्थपाना 1943 में वी. पी. विंडलास ने की थी. यह वही कम्पनी है जिसने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान गोरखा रेजीमेंट के लिये खुकरी का निर्माण किया था.
(Swords Hollywood Uttarakhand)

विंडलास स्टील क्राफ्ट कई अन्य चर्चित हॉलीवुड फिल्मों के लिये भी हथियार बना चुकी है. ट्रॉय, बैटमैन, पाईरेट्स ऑफ़ कैरिबियान 2 और 3, क्रानिकल ऑफ़ नार्निया, क्वांटम ऑफ़ सोलेश, इंडियाना जोंस जैसी अनेक फ़िल्में हैं जिनके हथियार इसी कम्पनी ने बनाये हैं. यही नहीं इस कम्पनी के द्वारा ही अमरीकी सेना की सेरेमोनियल तलवारें भी उत्तराखंड में बनायीं जाती हैं.

देहरादून के बालावाला स्थित विंडलास स्टील क्राफ्ट अमेरीकी सेना के अतिरिक्त ब्रिटिश रायल नेवी, कोलंबियाई पुलिस आदि के लिये भी सेरेमोनियल तलवारें का निर्माण करती है.
(Swords Hollywood Uttarakhand)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago