Uncategorized

हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर शिवसेना नेता ने दिनदहाड़े व्यापारी को छः गोली मारी

आज दोपहर के समय हल्द्वानी के मुख्य बाजार में मौजूद सिंधी चौराहे के पास एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अचानक बाज़ार में चली छः राउंड गोलियों की आवाज से पूरा बाज़ार गूंज उठा और लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. Shiv Sena leader shot businessman in Haldwani

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना के नेता सौरव गुप्ता ने काठगोदाम के रहने वाले भुप्पी पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि भुप्पी पांडे एक प्रापर्टी डिलर थे उनका सौरव गुप्ता से जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था. आज जब भुप्पी पांडे बाज़ार आये तब दोनों भाई आये और उन्हें घेर लिया जिसके बाद सौरव गुप्ता ने एक के बाद एक छः राउंड गोली भुप्पी पांडे पर चला दी.

भुप्पी पांडे ने करीब 18 घंटे पहले ही फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की थी जो की किसी अख़बार की थी. इस पोस्ट में लिखा था कि

यह है शिवसेना के नेता जो कई लोगों को ठगी कर भाग चुके हैं.

अख़बार की इस कटिंग में लिखा गया है कि पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गौरव गुप्ता और सौरव गुप्ता के खिलाफ़ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

मृतक की फेसबुक वाल से

गोली मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामला मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के अधीन आया है. शव को फ़िलहाल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. Shiv Sena leader shot businessman in Haldwani

काफल ट्री डेस्क

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago