शिव का अर्थ है कल्याणकारी. लिंग का अर्थ है सृजन. एक विशाल लैंगिक अंडाशय जिसका अर्थ है ब्रह्मांड. उल्कापिंड सा काला अंडाकार आकार ज्योतिर्लिंग कहा गया.
(Savan dedicated to Shiva)

शिव स्वयंभू है, वो तो अनादिकाल से सृष्टि में है. सबका कल्याण करते हैं शिव सो शंकर हैं. विष्णु के प्रेमी हैं तो विष्णुबल्लभ हैं. तीन लोक के स्वामी हैं सो त्रिलोकेश. कपाल धारण करने वाले हैं वो कपाली. करुणा की खान सो कृपानिधि. ताण्डव नृत्य के प्रेमी तो नटराज. बैल की सवारी वाले सो वृषभारुढ़ और भक्तों के दुःख का नाश करने वाले रुद्र. शिव व शक्ति के मिलने से बने अर्धनारीश्वर. पञ्चभूतों या भूत प्रेत के स्वामी हैं भूतपति.

16 जुलाई से प्रारंभ होकर पन्द्रह अगस्त तक है सावन माह जिसमें आएंगे चार सोमवार. सावन माह समर्पित है शिव की साधना शिव की कामना से.
(Savan dedicated to Shiva)

पहले सोमवार 20 जुलाई को शिव की आराधना से होगी बाधा मुक्ति, 27 जुलाई को स्वास्थ्य लाभ. 3 अगस्त शिव मंत्रों के जाप से होगी मन्त्र सिद्धि तथा 10 अगस्त का पूजन विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता देगा.

शिव प्रसन्न होते हैं रुद्राभिषेक और पार्थिव पूजन से. महामृत्युञ्जय मन्त्र, गायत्री मन्त्र व शिव के पञ्चाक्षरी मन्त्र के साथ रुद्र मन्त्र भोले को जगाते हैं, अभीष्ट की प्राप्ति कराते हैं.

शिव को प्रिय है बेल पत्र और जल की धार. बेल पत्र से शिव की आराधना निम्न चार मंत्रों से की जाती है.
(Savan dedicated to Shiva)

काशीवासी निवासी च कालभैरवपूजनम् |
प्रयागमाघमासे च बिल्व पत्रं शिवार्पणम् ||
दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनम् पापनाशम् |
अघिर पाप संहर्णम् बिल्वपत्रं शिवार्पणम् ||
त्रिडालं त्रिगुणकारकं त्रिनेत्रं वा त्रिधा युद्धम् |
त्रिजन्मा पापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम् ||
अखण्डे बिल्वपत्रश्चापूजये शिवशंकरम |
कोटिकन्यामहादानं बिल्वपत्रं शिवार्पणम् ||

शिव के ध्यान का मन्त्र है –

करचरणकृतं वाक्कायजम् कर्मजम् वा श्रवणनयनंम् 
वा मानसम् वाडपराधम् |
विहितमविहितं वा सर्वमेतत क्षमस्व
जय जय करुणाधे श्रीमहादेव शम्भो ॥

जीवन भर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुल महाविद्यालयों में अर्थशास्त्र की प्राध्यापकी करते रहे प्रोफेसर मृगेश पाण्डे फिलहाल सेवानिवृत्ति के उपरान्त हल्द्वानी में रहते हैं. अर्थशास्त्र के अतिरिक्त फोटोग्राफी, साहसिक पर्यटन, भाषा-साहित्य, रंगमंच, सिनेमा, इतिहास और लोक पर विषदअधिकार रखने वाले मृगेश पाण्डे काफल ट्री के लिए नियमित लेखन करेंगे.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

1 week ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

1 week ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

1 week ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

1 week ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

1 week ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

2 weeks ago