समाज

पिथौरागढ़ के सतगढ़ और सुरुण गांव की हिलजात्रा

मेले और त्यौहार लोक-परम्पराओं को जीवित रखने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं. इन दिनों पूरे पहाड़ में सातों-आठों का पर्व मनाया जा रहा है.

सातों-आठों या सातूं-आठूं लोकपर्व का ही हिस्सा है हिलजात्रा. हिलजात्रा एक कृषि से जुड़ा हुआ पर्व है. रोमांच और मनोरंजन से जुड़ा यह उत्सव इन दिनों पिथौरागढ़ के अलग-अलग गावों में आयोजित किया जा रहा है.

सोरघाटी के कुमौड़ और बजेटी गांवों में हिलजात्रा को एक विशेष उत्सव के रूप में मनाया जाता है. इनके अलावा भुरमुनी, बलकोट, मेल्टा, खतीगांव, बोकटा, पुरान, हिमतड़, चमाली, जजुराली, गनगड़ा, बास्ते, भैंस्यूड़ी, सिल चमू, अगन्या, उड़ई, लोहाकोट, सेरा, पाली, डुंगरी, अलगड़ा, रसैपाटा, सुरौली, सतगड़, सुरुण, देवलथल, सिनखोला, कनालीछीना में मनाया जाता है. हर जगह पर हिलजात्रा मंचन में अंतर पाया जाता है और इन सभी का इतिहास भी अलग-अलग बताया जाता है.

बैलों की जोडियाँ, छोटा बल्द,  बड़ा बल्द, गल्यो बल्द,  हिरन-चीतल, हुक्का-चिलम पीते हुए मछुवारे, ढोल नगाडे,  हुडका, मजीरा, खड़ताल आदि के संगीत के साथ नृत्य करती नृत्यांगानाएं, कमर में खुकुरी और हाथ में दंड लिए रंग-बिरंगे वेश में आदमी, धान की रोपाई का स्वांग करती महिलायें ये सब मिल कर एक बहुत ही आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करते हैं. 

इस वर्ष कुमौड़ गांव में हिलजात्रा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाना है, यदि आप पिथौरागढ़ जिले के आस-पास हों तो इस उत्सव का हिस्सा जरुर बनें. फिलहाल सतगढ़ और सुरुण गांव की हिलजात्रा की तस्वीरें देखिये : ( सभी तस्वीरें Dhwaj Mandir, Pithoragarh फेसबुक पेज से ली गई हैं )

सतगढ़ की हिलजात्रा

फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh
फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh
फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh
फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh

सुरुण गांव की हिलजात्रा

फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh
फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh
फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh
फोटो : Dhwaj Mandir, Pithoragarh

सुरुण गांव की हिलजात्रा का वीडियो देखिये :

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

2 hours ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

4 hours ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

5 hours ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

3 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

5 days ago