Featured

क्या आपने सुना है इंग्लैण्ड में मौजूद रानीखेत प्राइमरी स्कूल के बारे में

अंग्रेजों का रानीखेत प्रेम इतिहास के पन्नों में दर्ज है. यहाँ की आबोहवा उन्हें बहुत रास आई थी. ब्रिटिश राज के दौरान मैदानी इलाकों में गर्मी, मच्छरों और नमी जैसे अपरिचित तत्वों से जुझने को विवश उनके अनेक सैनिक और अधिकारी बीमार पड़ जाया करते थे. इन बीमार अंग्रेजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए रानीखेत भेजा जाता था. (Ranikhet Academy in England)

रानीखेत की कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक अपनी बहादुरी के लिए लम्बे समय से विख्यात रहे हैं, पहले और दूसरे विश्वयुद्धों के दौरान इस रेजीमेंट और उसके इतिहास से सम्बद्ध अनेक सैनिकों की वीरता और उनके बलिदानों की अनेक न भूलने वाली कहानियां तमाम दस्तावेजों में दर्ज हैं. इन दिवंगत सैनिकों में अनेक अंग्रेज भी थे.

दूसरे विश्वयुद्ध में मारे गए ऐसे ही अंग्रेज सैनिकों की स्मृति में इंग्लैण्ड के रीडिंग नामक स्थान में  नवम्बर 1970 में एक स्कूल खोला गया जिसका नाम रखा गया रानीखेत प्राइमरी स्कूल. इस नाम के धरे जाने के पीछे एक कहानी और है. जिस जमीन पर यह स्कूल बनाया गया उस पर दूसरे विश्वयुद्ध के समय एक सैन्य प्रशिक्षण डिपो स्थापित किया गया था जिसका नाम रानीखेत डिपो रखा गया. उस समय यहाँ रॉयल बर्कशायर रेजीमेंट का बेस भी था.

स्कूल की वेबसाईट में रानीखेत को “तिब्बत बॉर्डर के समीप एक भारतीय हिल स्टेशन बताया” गया है.

नवम्बर 2015 में इस स्कूल का नाम बदल कर रानीखेत अकेडमी कर दिया गया. यह स्कूल फिलहाल इंग्लैण्ड के प्रतिष्ठित रीच टू (Reach 2) स्कूल समूह का हिस्सा है.     

यूरोपीय शिक्षा पद्धति विश्व भर में विख्यात है. रानीखेत अकेडमी के ट्वीटर हैंडल पर लगी तस्वीरें साफ़ बताती हैं कि इंग्लैंड में रीडिंग क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद रानीखेत अकेडमी क्यों है.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

  • ये हम रानीखेत वासियों के लिये गर्व की बात है।

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

4 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago