Featured

स्पीति घाटी की कुछ तस्वीरें

स्पीति घाटी के गाँव के ज्यादातर घर मिट्टी के बने हैं जो अंदर से गरम रखते हैं. एक खास बात स्पीति घाटी के गाँव के घरों में एक घास (पेमा) रखी जाती है. जो पानी को मिट्टी से मिलने से बचाती है. इस घाटी में 4440 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक गांव हिक्किम है. हिक्किम में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस है. स्पीति बेल्ट में यह इसी कारण बहुत प्रसिद्ध है. अल्मोड़ा के रहने वाले मुकेश पांडे कुछ दिन पहले स्पीति की यात्रा पर गए थे जिसका यात्रा वृतांत आपने काफल ट्री पर डोई का सालाना डोयाट – इस दफा स्पीति खूब पसंद किया. आज देखिये स्पीति घाटी की कुछ तस्वीरें.

हिक्किम गांव में दुनिया का सबसे अधिक उंचाई में स्थित पोस्ट आफ़िस है

एशिया का सबसे उंचा पुल चेचम पुल

काज़ा सिटी

हिमालयन ब्लू शीप

किन्नूर सड़क

मालिंग नाला

नाको झील

स्पीति नदी

ताबो के पास की सड़क

हिमालयन ब्लू शीप

किब्बर गांव

अल्मोड़ा ताड़ीखेत के रहने वाले मुकेश पांडे अपने घुमक्कड़ी धर्म के चलते डोई पांडे नाम से जाने जाते हैं. बचपन से लखनऊ में रहने के बाद भी मुकेश पांडे के दिल में पहाड़ खूब बसता है. अपने घुमक्कड़ी धर्म के लिये ही पिछले पांच साल से प्रमोशन को ठुकरा कर लखनऊ के एक बैंक में घुमक्कड़ी के वास्ते ही नौकरी भी कर रहे हैं. पूरे देश की सड़कों पर अपनी मोटरसाइकिल की छाप छोड़ने की तमन्ना रखने वाले मुकेश पांडे हाल ही में अकेले स्पीति विंटर यात्रा से लौटे हैं. यह उसी यात्रा का वृतांत है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

3 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago