समाज

सोमेश्वर घाटी में धान की रोपाई के फोटो

इन दिनों पहाड़ों में धान की रोपाई चल रही है. मानसून के आगमन में हुई देर के बावजूद कुमाऊँ-गढ़वाल के ग्रामीण इलाकों में धान रोपने का काम चल रहा है. (Paddy Sowing Someshwar Valley Uttarakhand)

उत्तराखंड के कुमाऊँ की सोमेश्वर घाटी राज्य की सबसे उर्वर घाटियों में से एक है. दूर-दूर तक फैले खेत और उनमें काम करती महिलाएं यहाँ साल भर देखे जा सकते हैं. उत्तराखंड के कुमाऊँ की सोमेश्वर घाटी राज्य की सबसे उर्वर घाटियों में से एक है. दूर-दूर तक फैले खेत और उनमें काम करती महिलाएं यहाँ साल भर देखे जा सकते हैं. इस मौसम में इस घाटी की छटा देखते ही बनती है. (Paddy Sowing Someshwar Valley Uttarakhand)

उत्तराखंड के गाँवों में धान की रोपाई का कार्य हमेशा से एक सामूहिक और सामुदायिक गतिविधि रहा है. एक ही गाँव के सभी परिवार मिल कर बारी-बारी सभी लोगों के खेतों में काम करते हैं.

पुराने समय में इस कार्यक्रम के साथ हुड़के की संगत में हुड़किया बौल गायन होना अनिवार्य होता था. अत्यधिक शारीरिक श्रम मांगने वाले इस काम में दिन भर लगी रहने वाली महिलाओं का इस से मनोरंजन होता था. अलबत्ता आजकल विशेषज्ञ गायकों के न मिलने के कारण महिलाओं को इसके बिना ही रोपाई करनी होती है.

पारंपरिक रूप से रोपाई के लिए तैयार किये गए खेतों में बाड़ों पर भट और सोयाबीन भी बोई जाती है. अकेले सोमेश्वर घाटी में दर्जनों किस्मों का चावल उगता है और गांववासियों के बीच बीजों की अदलाबदली का होना आम है. इस घाटी में रहने वालों की आवश्यकता भर धान की पैदावार हो जाती है और बाजार में इसकी उपलब्धता मुश्किल से ही हो पाती है.

सोमेश्वर नगर में कोसी नदी से मिलने वाली साईं नाम की एक गाड़ (धारा) घाटी से होकर बहती है और मौसम की बारिश के हिसाब से उसमें जलस्तर घटता-बढ़ता रहता है. क्षेत्र में प्रमुख गाँवों में खाड़ी, सुतोली, ढामुक, लखनाड़ी, रैत, बरगल्ला, मड़ी, टना, दियारी, बिलौरी, लद्यूड़ा, सलौंज, झुपुलचौरा, चनौली, फल्टा, नैकाना, मालौंज, बड़गाँव, रमलाडूंगरी, लोद, मौवे, बले, बौंत, धौनीगाड़, नाग, क्वेराली और बयालाखाल सम्मिलित हैं.

सोमेश्वर घाटी पारम्परिक खेती की इस शानदार परम्परा को अब तक जीवित रखे हुए है. काफल ट्री की टीम आपके लिए ले कर आई है इस घाटी से धान रोपाई की इस वर्ष की कुछ ताजा तस्वीरें.

फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री
फोटो: काफल ट्री

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago